फार्मासिस्ट, अन्वेषक व कनिष्ठ अनुदेशक भर्ती परीक्षा स्थगित
राजस्थान कर्मचारी चयन बाेर्ड ने अक्टूबर में हाेने वाली तीन परीक्षाएं स्थगित कर दी हैं। इसमें 4 अक्टूबर काे हाेने वाली फार्मासिस्ट गेड थर्ड सीधी भर्ती परीक्षा 2018, 10 अक्टूबर काे हाेने वाली अन्वेषक सीधी भर्ती परीक्षा 2019 और 11 अक्टूबर काे हाेने वाली कनिष्ठ - अनुदेशक कार्यशाला (गणना एवं विज्ञान) सीधी भर्ती परीक्षा 2018 शामिल है।
बाेर्ड के सचिव डाॅ. मुकुट बी. जांगिड़ ने बताया प्रदेश में विश्वविद्यालयाें की परीक्षाओं की घाेषणा और पंचायत चुनाव की घाेषणा के चलते ये परीक्षाएं स्थगित की गई हैं। इन परीक्षाअाें के संबंध में नई तिथि राजस्थान कर्मचारी बाेर्ड की वेबसाइट पर जारी की जाएगी। बता दें कि करीब 2000 पदों के लिए ये तीन भर्ती परीक्षाएं होनी थीं। इनमें 30 हजार से ज्यादा लोगों ने आवेदन कर रखा है। इन परीक्षाअाें का कार्यक्रम 26 जून काे घाेषित हुआ था और परीक्षार्थी तैयारियाें में जुटे थे।


