वीजीयू ने अमेरिकन फुटबॉल में जीता ब्रॉन्ज मैडल:उत्तरप्रदेश में आयोजित हुई ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी चैम्पियनशिप
जगतपुरा स्थित विवेकानंद ग्लोबल यूनिवर्सिटी के छात्रों ने खेल जगत में बड़ी कामयाबी हासिल कर लोगों के लिए एक मिसाल कायम कर दी है। 8 से 12 फरवरी के बीच कासगंज उत्तर प्रदेश में हुई आॅल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी चैम्पियनशिप 22-23 की मेजबानी राजा महेंद्र प्रताप सिंह स्टेट यूनिवर्सिटी की ओर से की गई। प्रतियोगिता में वीजीयू के छात्रों ने अमेरिकन फुटबॉल में ब्रॉन्ज मैडल जीत कर कामयाबी को गले लगाया।कुल 44 टीमों में से 36 फ्लैग फुटबाल एवं 8 टैकल फुटबॉल टीमों ने प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। जिसमें वी जी यू की टीम तीसरे स्थान पर रही। टीम ने यह मुकाम कोच रवि रॉव एवं कप्तान सुरेश भटेसर के नेतृत्व में हासिल किया। टीम का हिस्सा रहे खिलाडी लोकेश कडवासरा ने प्रतियोगिता के अपने अनुभव को साझा करते हुए बताया कि ये जीत हमारी टीम के तीन महीने की दिन रात की मेहनत का परिणाम है।
रवि भटेसर ने कहा कि टीम ने टूर्नामेंट के दौरान प्रैक्टिस मैचों से भी ज्यादा अच्छा परफॉर्म किया। टीम के मुख्य रिसीवर धीरज कुमावत के शानदार प्रदर्शन से प्रतियोगिता में उन्हें मोस्ट वैल्युएबल प्लेयर के अवॉर्ड से नवाजा गया। टीम में मुकेश लॉयल, तरुण प्रताप सिंह, सचिन सिंह, समाधान मनगटे, नीलेश नेटवाल सहित अन्य खिलाडी शामिल हुए।
विवेकानंद ग्लोबल यूनिवर्सिटी के छात्र योगेश कुमार ने खेलों इंडिया यूथ गेम का हिस्सा बन मिक्स टीम में ब्रॉन्ज मैडल जीतकर एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। पिछले 5वर्षों से प्रतिवर्ष ये खेल आयोजित किया जाता है और इस बार यह मध्य प्रदेश के भोपाल में हुआ। इस गेम में 10 मीटर एयर पिस्टल में सम्पूर्ण भारत से टॉप 16 खिलाडियों का चयन किया जाता है। इसमें से स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया (SAI ) उत्कृष्ट खिलाडियों का पांच वर्षों के लिए चयन करती है । वी जी यू के छात्र योगेश कुमार ने आल इंडिया जी वी मावलंकर केरल में तीन मेडल्स जीते साथ ही 65वे नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में 10 मीटर एयर पिस्टल राइफल एकल नेशनल रिकॉर्ड बनाया है।
Naresh Chouhan 

