3 सदस्यीय टीम कर रही स्टूडेंट से मारपीट की जांच:हॉस्टल के वार्डन के लिए बयान, जांच रिपोर्ट के बाद बोर्ड के अध्यक्ष लेंगे फैसला

3 सदस्यीय टीम कर रही स्टूडेंट से मारपीट की जांच:हॉस्टल के वार्डन के लिए बयान, जांच रिपोर्ट के बाद बोर्ड के अध्यक्ष लेंगे फैसला
statement-for-the-warden-of-the-hostel-the-chairman-of-the-board-will-take-a-decision-after-the-investigation-report-

सोशल मीडिया पर देवनारायण हॉस्टल में स्टूडेंट की संचालक द्वारा मारपीट करने का वीडियो सामने आने के बाद मामले की जांच शुरू हो गई है। थाने में दर्ज कराए गए मामले के बाद देवनारायण बोर्ड के अध्यक्ष जोगिंदर अवाना के निर्देश पर 3 सदस्यों की टीम को सोमवार को छात्रावास में जांच के लिए भेजा गया। वीडियो शेयर होने के बाद स्टूडेंट के परिजनों ने निहालगंज थाने में हॉस्टल संचालक के खिलाफ मामला दर्ज कराया था।

हॉस्टल में जांच के लिए पहुंची टीम ने मौके पर मौजूद स्टूडेंट्स के साथ हॉस्टल के वार्डन के बयान लिए। जांच के लिए पहुंचे टीम के सदस्य राजेश गुर्जर ने बताया कि सोशल मीडिया पर जिस तरह से छात्र के साथ मारपीट का वीडियो शेयर हुआ था। उस वीडियो पर संज्ञान लेते हुए बोर्ड के अध्यक्ष ने डिप्टी सेक्रेटरी रेखा गुर्जर के नेतृत्व में टीम का गठन कर धौलपुर जांच के लिए भेजा है, जहां टीम ने हॉस्टल के संचालक और वार्डन के बयान लेने के बाद छात्रों से बातचीत की। टीम के सदस्य राजेश गुर्जर ने बताया कि हॉस्टल में स्टूडेंट के नहीं मिलने पर उससे मोबाइल के जरिए बात कर बयान लिए गए हैं। जिस मामले की रिपोर्ट देवनारायण बोर्ड के अध्यक्ष के समक्ष पेश की जाएगी। रिपोर्ट के बाद बोर्ड के अध्यक्ष मामले में फैसला लेंगे।