अलवर: पटरी पर लाैटने लगी परिवहन सेवा, 28 स्थानाें के लिए 72 बसें हाे रही संचालित

अलवर: पटरी पर लाैटने लगी परिवहन सेवा, 28 स्थानाें के लिए 72 बसें हाे रही संचालित

अलवर: परिवहन सेवा फिर से पटरी पर लाैटने लगी है। राेडवेज की ओर से प्रतिदिन 28 स्थानाें के लिए 72 बसाें का संचालन किया जा रहा है। इनमें से दाे स्थानाें जयपुर व गुरुग्राम के लिए अलवर और मत्स्य नगर आगार दाेनाें की ओर से बस चलाई जा रही है।

इन बसाें में प्रतिदिन करीब 9500 यात्री कर रहे हैं, जिससे राेडवेज काे प्रतिदिन करीब 7.5 लाख रुपए की आय हाे रही है। आने वाले दिनाें में राेडवेज की ओर से यात्रियाें की सुविधा काे देखते हुए और भी कई स्थानाें के लिए बसें चलाने की याेजना है। काेराेना महामारी के कारण हुए लाॅकडाउन के दाे महीने बाद 23 मई से एक बार फिर से राेडवेज बसाें का संचालन हुआ था। पहले दिन मत्स्य नगर आगार की ओर से अलवर से जयपुर के लिए दाे बसें चलाई गई थीं, जिनमें 34 यात्रियाें ने यात्रा की थी। इसके बाद राेडवेज की ओर से धीरे-धीरे अन्य स्थानाें के लिए बसाें का संचालन शुरू किया गया।

अभी 28 स्थानाें के लिए 72 बसाें का संचालन किया जा रहा है। इनमें अलवर आगार की ओर से 15 स्थानाें के लिए 35 बसाें व मत्स्य नगर आगार की ओर से इतने ही स्थानाें के लिए 37 बसाें का संचालन किया जा रहा है। काेराेना महामारी काे लेकर लाेगाें में डर कम हाेने पर लाेग यात्रा के लिए घराें से निकलने लगे हैं, जिससे राेडवेज बसाें में यात्रा करने संख्या में प्रतिदिन वृद्धि हाे रही है।

राेडवेज बसाें में अब प्रतिदिन करीब 9500 यात्री यात्रा कर रहे हैं। काेराेना महामारी काे देखते हुए लाेगाें काे यात्रा के दाैरान सावधानी बरतने का ध्यान रखना आवश्यक है। यात्री काे यात्रा के दाैरान हाथ सेनेटाइजेशन करना व मास्क लगाना आवश्यक है। राेडवेज की ओर से यात्रियाें की थर्मल स्क्रीनिंग भी की जाती है।