एनीमिया जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन:जंक फूड व धूम्रपान का सेवन करने से होता है एनीमिया

Feb 16, 2023 - 08:55
एनीमिया जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन:जंक फूड व धूम्रपान का सेवन करने से होता है एनीमिया
anemia-is-caused-by-consumption-of-junk-food-and-smoking

जैन बीएड काॅलेज में एनीमिया जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन प्राचार्य डाॅ. अनीता सोनी के निर्देशन में बुधवार काे किया गया। इसमें डाॅ. देवयानी रानावत, डाॅ. नन्दनी शर्मा, डाॅ. नीलम गुप्ता, डाॅ. सपना जैन, डाॅ. सुनीता अग्रवाल, डाॅ. मोनिका गुप्ता, डाॅ. सरोज जैन, डाॅ. चारू जौहरी व डाॅ. मंजू मित्तल उपस्थित रही। डाॅ. देवयानी रानावत ने कहा कि एनीमिया को रोकना बहुत आसान है लेकिन बिना जागरुकता के यह विकराल रूप ले सकता है।

एनीमिया अधिक रक्त प्रवाह, धूम्रपान एवं अत्यधिक जंक फूड के सेवन के कारण होता है। महिलाओं में 12 ग्राम व पुरुष में 14 ग्राम रक्त आवश्यक है, इससे कम होना एनीमिया के लक्षण है। डाॅ. मोनिका के अनुसार हमें नियमित रूप से भोजन में हरी सब्जियां, दाल-दूध से बने उत्पाद व आयरन युक्त खाद्य पदार्थो का उपयोग करना चाहिए। कार्यक्रम में विद्यार्थियाें ने एनीमिया से संबंधित प्रश्न पूछे। इनके जवाब में डाॅक्टरों ने कहा कि हमें मोटे अनाज को भी काम में लेना चाहिए। चुकन्दर, अनार, टमाटर, नींबू, संतरा, खजूर, बादाम व पिस्ता आदि का भरपूर मात्रा में सेवन करना चाहिए।