iPhone 15 के लिए तार वाले ईयरपॉड्स ला रहा एप्पल! जानें इनमें क्या होगा खास
apple-may-release-usb-c-earbuds-for-its-upcoming-iphone-15-model-line
Apple iPhone 15: iPhone 15 सीरीज भारत में धमाका मचाने को तैयार है और इस सीरीज की लॉन्चिंग से पहले ही ईयरपॉड्स को लेकर आई इस खबर ने तहलका मचा दिया है
लगातार आ रही लीक्स से इस बात की जानकारी सामने आई है कि iPhone 15 लाइनअप में पहली बार USB-C पोर्ट होगा. आपको बता दें कि 2023 USB-C पोर्ट वाले iPhone का साल है ऐसे में Apple धीरे-धीरे USB-C मानक को अपनाने के लिए अपने डिजाइन को बदलने जा रहा है. नई जानकारी के अनुसार Apple USB-C ईयरपॉड्स को भी मार्केट में उतार सकती है जो किफायती तो होंगे ही साथ ही इनमें धमाकेदार ऑडियो क्वॉलिटी भी देखने को मिलेगी.
आपको बता दें कि Apple के USB-C केबल और USB-C एक्सेसरीज केवल Apple ईकोसिस्टम में ही काम करेंगे. जानकारी के अनुसार जो लोग वायर्ड ईयरफोन पसंद करते हैं उनके लिए एप्पल USB-C ऑफर करेगा और लाइटनिंग कनेक्टर को हटा देगा. एक बात गौर करने वाली है कि यह आईफोन 15 सीरीज तक ही सीमित रहेगा, इतना ही नहीं जानकारी है कि नॉर्मल और प्रो मॉडल में अलग-अलग यूएसबी-सी पोर्ट हो सकते हैं. www.cardham.com


