Summer Drink: बॉडी डिटॉक्सीफिकेशन में मदद करता है मसाला कुकुंबर लेमोनेड, गर्मियों में जरूर पीएं
how-to-make-masala-cucumber-lemonade-body-detoxification-drink
Cooking Tips: आज हम आपके लिए मसाला कुकुंबर लेमोनेड बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं. खीरा आपके डाइजेशन को बेहतर बनाए रखता है जिससे आप पेट से जुड़ी सभी समस्याओं से दूर रहते हैं, तो चलिए जानते हैं मसाला कुकुंबर लेमोनेड कैसे बनाएं
How To Make Masala Cucumber Lemonade: खीरा एक सुपरफूड है जोकि 95 प्रतिशत पानी की मात्रा से भरपूर होता है. इसलिए इसके सेवन से आपकी बॉडी हाइड्रेटिड रहती है. इसलिए खीरे के सेवन से आपको पानी की कमी नहीं होती है. इसलिए आज हम आपके लिए मसाला कुकुंबर लेमोनेड बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं. मसाला कुकुंबर लेमोनेड पीने से आपकी बॉडी फिट रहती है और आपका वजन कंट्रोल में बना रहता है. इसके अलावा मसाला कुकुंबर लेमोनेड के सेवन से आपका हाई ब्लड प्रेशर कंट्रोल में बना रहता है. इतना ही नहीं खीरा आपके डाइजेशन को बेहतर बनाए रखता है जिससे आप पेट से जुड़ी सभी समस्याओं से दूर रहते हैं, तो चलिए जानते हैं (How To Make Masala Cucumber Lemonade) मसाला कुकुंबर लेमोनेड कैसे बनाएं.....www.ristenate.com
मसाला कुकुंबर लेमोनेड कैसे बनाएं? (How To Make Masala Cucumber Lemonade)
मसाला कुकुंबर लेमोनेड बनाने के लिए आप सबसे पहले खीरा लें.
फिर आप इसको अच्छी तरह से छीलकर टुकड़ों में काट लें.
इसके बाद आप इन टुकड़ों को ग्राइंडर में बाकी सारी सामग्री के साथ डालें.
फिर आप इन सारी चीजों को एक साथ अच्छी तरह से स्मूद पीस लें.
इसके बाद आप तैयार मिक्चर को अच्छी तरह से छान लें.
फिर आप एक गिलास में आइस क्यूब, मसाला कुकुंबर और सोडा डालकर मिलाएं.
अब आपका ठंडा-ठंडा मसाला कुकुंबर लेमोनेड बनकर तैयार हो चुका है


