डाक विभाग का सहायक अधीक्षक 30 हजार रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार
एसीबी ने सब डिवीजन डाक अधीक्षक कार्यालय के सहायक अधीक्षक कपूर चंद वर्मा को गुरुवार को 30 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए उसके घर से गिरफ्तार किया है। कपूर चंद ने अपने ही कार्यालय के मेल ओवरसियर प्रथम करतार सिंह कटारा से उसके खिलाफ चल रही दुर्व्यवहार की विभागीय जांच को बंद कराने की एवज में रिश्वत मांगी थी।
हालांकि रिश्वत की मांग 50 हजार रुपए की थी, लेकिन 30 हजार रुपए की रिश्वत पर समझौता हुआ था। परिवादी करतार सिंह कटारा ने बताया, मेरे खिलाफ सहायक अधीक्षक ने कार्यालय में दुर्व्यवहार को लेकर जांच बिठाई थी।


