Auto News Roundup: RE Super Meteor 650 हुई महंगी, Hyundai i20 facelift से भी उठा पर्दा; जानिए आज की बड़ी खबरें

auto-news-roundup-re-super-meteor-650-price-hiked-hyundai-i20-facelift-make-debut-bmw-x3-m40i-xdrive-launched-in-india

Auto News Roundup: RE Super Meteor 650 हुई महंगी, Hyundai i20 facelift से भी उठा पर्दा; जानिए आज की बड़ी खबरें
auto-news-roundup-re-super-meteor-650-price-hiked-hyundai-i20-facelift-make-debut-bmw-x3-m40i-xdrive-launched-in-india

Auto News Roundup भारतीय बाजार में BMW ने X3 M40i xDrive SUV को आज लॉन्च कर दिया है। वहीं रॉयल एनफील्ड ने चुपचाप सुपर मीटियोर 650 के तीनों वेरिएंट की कीमतों में 5000 रुपये की बढ़ोतरी की है।

 ऑटोमोबाइल जगत में आज का दिन काफी सामान्य रहा। एक ओर देश की पॉपुलर दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी RE ने हाल ही में लॉन्च की अपनी क्रूजर बाइक Supermeteor 650 के दाम बढ़ा दिए हैं वहीं Hyundai ने i20 facelift से पर्दा हटाया है। कैसा रहा आज का दिन, आइए Auto News Roundup में जान लेते हैं।

Royal Enfield Super Meteor 650 हो गई महंगी

देश की प्रमुख दोपहिया वाहन निर्माता कंपनियों में से एक Royal Enfield ने हाल ही में Super Meteor 650 को लॉन्च किया था। कंपनी ने अपनी इस बाइक कीमतों को बढ़ा दिया है। रॉयल एनफील्ड ने चुपचाप सुपर मीटियोर 650 के तीनों वेरिएंट की कीमतों में 5,000 रुपये की बढ़ोतरी की हैwww.keymyhome.com

BMW X3 M40i xDrive भारतीय बाजार में हुई लॉन्च

भारतीय बाजार में BMW ने X3 M40i xDrive SUV को आज लॉन्च कर दिया है। आपको बता दें, इस कार की कीमत 86.50 लाख (एक्स-शोरूम) है। यह पहली बार जर्मन ऑटो दिग्गज M बैजिंग के साथ X3 SUV को पेश कर रही है। SUV को भारत में कंप्लीटली बिल्ट-अप (CBU) रूट के जरिए बेचा जाएगा। वाहन निर्माता कंपनी इस कार के बुकिग पिछले महीने से ही शुरु कर चुकी थी। अगर आप इस कार को खरीदना चाहते हैं आप मात्र 5 लाख रुपये में इसे बुक करा सकते हैं।

Hyundai i20 facelift से उठा पर्दा

कोरियन कार निर्माता कंपनी हुंडई ने अपनी प्रीमियम हैचबैक Hyundai i20 facelift से पर्दा उठा लिया है। कंपनी ने नई i20 की तस्वीरों और विवरणों का पहला सेट जारी किया है। इसे जल्द ही यूरोप में बिक्री के लिए उपलब्ध होने की उम्मीद है। जानकारों का कहना है कि i20 फेसलिफ्ट को भारत में लॉन्च होने के लिए अभी थोड़ा समय लग सकता है। 

Skoda Enyaq iV इलेक्ट्रिक कार भारतीय बाजार में जल्द देगी दस्तक

भारतीय बाजार में ईवी की डिमांड दिन पर दिन काफी तेजी से बढ़ते जा रही है। इसी को देखते हुए स्कोडा भी चालू वित्त वर्ष के दौरान भारत में अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार Enyaq iV को लॉन्च करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। वाहन निर्माता कंपनी अपने आने वाले समय में इलेक्ट्रिक वाहन के लाइनअप का विस्तार कर रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कंपनी Enyaq iV के लॉन्च के साथ शुरुआत करेगी।

देश में कॉमर्शियल वाहन के उद्योग में आएगी उछाल

भारत में कॉमर्शियल वाहनों का व्यापार लगातार उन्नति कर रहा है। इस बीच ICRA कॉरपोरेट ने एक रिपोर्ट जारी की है। इसमें कॉमर्शियल वाहन निर्माता कंपनियों के लिए अच्छी खबर है। इक्रा कॉरपोरेट ने कहा है कि वित्त वर्ष 2024 में घरेलू कॉमर्शियल वाहनों के उद्योग की मात्रा 7 से 10 प्रतिशत बढ़ने की उम्मीद है।