मालाखेड़ा रेलवे स्टेशन के पास बघेरा दिखा, पुलिस ने जारी किया अलर्ट

मालाखेड़ा रेलवे स्टेशन के पास बघेरा दिखा, पुलिस ने जारी किया अलर्ट

कस्बे के रेलवे स्टेशन के पास बघेरे की मौजूदगी की सूचना पर पुलिस ने लोगों के लिए अलर्ट जारी किया है। हालांकि इसे लेकर वन विभाग के अधिकारियों ने अनभिज्ञता जताई है। उनका कहना है कि क्षेत्र में कहीं से भी बघेरा आने की सूचना नहीं मिली है। इधर ग्रामीण दिनभर बघेरे की मौजूदगी की आशंका से डरे रहे। लोग खेतों में काम करने जाने से भी कतराए।