मर्सिडीज AMG GT 63 SE भारत में लॉन्च:2.9 सेकेंड में 0 से 100 kmph की रफ्तार पकड़ती है ये लग्जरी कार, कीमत 3.30 करोड़ रुपए

this-luxury-car-accelerates-from-0-to-100-kmph-in-29-seconds-cost-rs-330-crore

Apr 12, 2023 - 07:57
मर्सिडीज AMG GT 63 SE भारत में लॉन्च:2.9 सेकेंड में 0 से 100 kmph की रफ्तार पकड़ती है ये लग्जरी कार, कीमत 3.30 करोड़ रुपए
this-luxury-car-accelerates-from-0-to-100-kmph-in-29-seconds-cost-rs-330-crore

जर्मन लग्जरी कार मैन्युफैक्चरर मर्सिडीज बेंज ने मंगलवार (11 अप्रैल) को भारतीय बाजार में मर्सिडीज AMG GT 63 SE परफॉर्मेंस फोर-डोर कूप को लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इस कार को 3.30 करोड़ रुपए के एक्स शोरूम प्राइस पर लॉन्च किया है। कंपनी का दावा है कि ये मर्सिडीज की अब तक की सबसे पावरफुल कार है।

इस कार की सबसे बड़ी खासियत ये है कि यह केवल 2.9 सेकेंड में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ लेती है। वहीं इसकी टॉप स्पीड 316 किलोमीटर प्रति घंटा है।

मर्सिडीज AMG GT 63 SE : इंजन और परफॉर्मेंस
मर्सिडीज AMG GT 63 SE परफॉमेंस 4.0 लीटर के ट्विन टर्बो v8 इंजन के साथ आती है। साथ ही, इसमें एक एक्सल-माउंटेड 204hp इलेक्ट्रिक मोटर दिया गया है। दोनों इंजन मिलकर 831 bhp पॉवर के साथ 1470 Nm का पीक टार्क जनरेट करते हैं।

कंपनी का दावा है कि ये कार EV-ओनली मोड में 130 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से 12 किलोमीटर चल सकती है। वहीं इस कार में 7 ड्राइव मोड्स स्लिपरी, इंडिविजुअल, कम्फर्ट, स्पोर्ट, स्पोर्ट+, इलेक्ट्रिक और रेस मिलते हैं।www.keymyhome.com

मर्सिडीज AMG GT 63 SE : इंटीरियर
नई मर्सिडीज AMG GT 63 SE परफॉमेंस के इंटीरियर में स्पोर्ट्स सीट्स कार्बन फाइबर और अल्केन्टारा इंसर्ट्स के साथ AMG ट्रीटमेंट दिया है, जिसमें AMG की बैजिंग भी देखने को मिलती है। साथ ही, इसमें शॉर्टकट डॉयल के साथ AMG मल्टी-फंक्शन स्टीयरिंग व्हील मिलते हैं।

AMG GT 63 SE परफॉमेंस में 12.4 इंच की दो स्क्रीन मिलती है, जिसमें से एक डिजिटल इंस्टूमेंट कंसोल और दूसरी इंफोटेनमेंट सिस्टम के लिए है।

मार्च क्वार्टर में मर्सिडीज बेंज ने बेची 4,694 कारें
मर्सिडीज बेंज ने भारत में इस साल यानी जनवरी से मार्च में 17% की बढ़ोतरी के साथ 4,697 कारें बेची हैं। पिछले साल इसी क्वार्टर में कंपनी ने 4,022 कारें बेची थी।