गर्मियों में सेहत के लिए बेहद अच्छी साबित होती है मिश्री, जानिए खाने पर मिलते हैं कौन-कौनसे फायदे

benefits-of-eating-mishri-in-summers-sugar-candy-or-rock-sugar-benefits-for-health

गर्मियों में सेहत के लिए बेहद अच्छी साबित होती है मिश्री, जानिए खाने पर मिलते हैं कौन-कौनसे फायदे
benefits-of-eating-mishri-in-summers-sugar-candy-or-rock-sugar-benefits-for-health

Mishri Benefits: सेहत के लिए एक नहीं बल्कि कई तरीकों से फायदेमंद साबित होती है मिश्री. जानिए किन-किन तरीकों से किया जा सकता है सेवन

गर्मियों में खानपान में उन चीजों को शामिल करने की कोशिश की जाती है जो शरीर को ताजगी और ठंडक देने का काम करें. ऐसा इसलिए भी जरूरी है ताकि शरीर गर्मी की मार से बच सके और धूप के साथ-साथ लू (Hear Stroke) से भी बचा रहे. आपने यूं तो मिश्री (Mishri) को कई बार और कई तरीकों से खाया होगा लेकिन क्या मिश्री को कभी कूलिंग फूड की तरह खाया है? मिश्री गन्ने से ही बनाई जाती है और इसे रॉक शुगर (Rock Sugar) कहते हैं. जानिए गर्मियों में मिश्री खाने पर शरीर को कौन-कौनसे फायदे मिल सकते हैं.

गर्मियों में मिश्री खाने के फायदे | Benefits Of Eating Mishri In Summer

शरीर को रखती है ठंडा 

जैसाकि उपरोक्त बताया गया मिश्री गर्मियों के लिए एक अच्छा और बेहद फायदेमंद फूड साबित होती है. इसमें विटामिन, खनिज और अमीनो एसिड्स पाए जाते हैं जो शरीर को प्राकृतिक तौर पर ठंडा रखते हैं. ऐसे में लू वाले दिनों में खासतौर से मिश्री का सेवन फायदेमंद रहता है.www.keymyhome.com

खांसी-जुकाम पर असरदार 

मिश्री के हीलिंग गुण आम खांसी-जुकाम (Cold-cough) को दूर करने में सहायक होते हैं. खांसी-जुकाम लगने पर मिश्री का सेवन कर लीजिए, आपको दिक्कत दूर होती नजर आएगी.

बढ़ती है ऊर्जा

गर्मियों में अक्सर ही शरीर की ऊर्जा खत्म होती महसूस होती है. कभी पानी की कमी तो कभी पसीना बहते रहने से शरीर में कमजोरी महसूस होने लगती है. ऐसे में मिश्री का सेवन किया जा सकता है. 

पाचन होता है बेहतर 

जब कभी बहुत ज्यादा कुछ खा लिया जाए तो उसके बाद मिश्री को खाकर देखें. मिश्री खाने पर भारी खाना पचाने में आसानी होती है और डाइजेस्टिव प्रोसेस सुचारू तरीके से होता है.

स्ट्रेस और एंजाइटी 

मिश्री का सेवन स्ट्रेस और एंजाइटी को दूर रखता है. मिश्री का सूदिंग असर दिमाग और नर्वस सिस्टम पर पड़ता है जिससे स्ट्रेस और एंजाइटी में मदद मिल सकती है. 

क्या मिश्री चीनी से बेहतर है?

मिश्री और चीनी दोनों ही प्रोसेस्ड फूड्स की गिनती में आते हैं, लेकिन मिश्री में किसी तरह के केमिकल्स नहीं होते जिस चलते यह चीनी से ज्यादा सेहतमंद होती है. इसके अलावा, मिश्री में अलकालाइन होता है जो इसे पचाने में आसान बनाता है.