फाेटाे वायरल करने की धमकी देने वाली आरोपी महिला ने सीबीआई की अफसर बनकर पीड़िता से 1 कराेड़ मांगे थे
जयपुर: फाेटाे एडिटिंग कर वायरल करने की धमकी दे महिला और उसके पति से एक कराेड़ रुपए मांगने वाली युवती ने खुद काे सीबीआई अफसर बताकर धमकाया था। युवती ने कहा था कि एक कराेड़ रुपए दाे नहीं ताे फाइल अधिकारियाें के पास पहुंच जाएगी। इसे लेकर युवती ने महिला व उसके पति काे दिल्ली बुलाया था। पुलिस पूछताछ में युवती ने बताया उसने कत्थक नृत्य में पीएचडी कर रखी है।
सीकरी: अस्पताल केे लेबर रूम के निर्माण में घटिया सामग्री लगाने से लोगों में रोष (यह भी पढ़ें)
मिस इंडिया 2020 प्रतियाेगिता के लिए भी उसका सलेक्शन हुआ है। साेशल मीडिया पर दाेस्त बने गाैरव ने जब युवती काे फाेन कर कहा कि महिला 55 लाख रुपए देने काे तैयार है जयपुर आकर रुपए ले जाओ ताे युवती ने कहा था-गाैरव तुने ताे मेरी जिंदगी बना दी। अब मजे करेंगे। युवती पहली बार गाैरव से मिली थी और इसी दाैरान पुलिस ने उसे दबाेच लिया। इससे पहले गाैरव और युवती की वाट्स एप व फाेन पर लंबी बातें हाेती थीं।
सेवर जेल में चल रहे मोबाइल बैंक का किया पर्दाफाश (यह भी पढ़ें)
चाैमूं थाना प्रभारी हेमराज सिंह ने बताया युवती मृणालिनी द्विवेदी उर्फ सेजल ग्रेटर नाेएडा में रहती है और माॅडलिंग करती है। आराेपी गाैरव गुप्ता चाैमूं में रहता है। युवती ने पूछताछ में बताया उसका एक्स बाॅयफ्रेंड परेशान कर रहा था। इस पर गाैरव से उसे धमकाने काे कहा। तब गाैरव ने युवती के एक्स बाॅयफ्रेंड काे जयपुर का एसपी बताते हुए धमकाया और कहा कि अगर अब फाेन किया ताे उसे सलाखाें के पीछे डलवा दूंगा। इसके बाद आराेपी ने इसकी रिकार्डिंग युवती के माेबाइल पर भेजी।
शनिवार-रविवार का लॉकडाउन खत्म, कहीं भी जाने की छूट (यह भी पढ़ें)
आराेपी के फेसबुक पर अधिकतर युवतियां हैं फ्रेंड
पुलिस ने आराेपी गाैरव की फेसबुक खंगाली ताे उसमें अधिकतर युवतियां ही फ्रेंड हाेने की जानकारी सामने आई। उसके माेबाइल में भी अधिकतर युवतियाें के ही नंबर है। ऐसे में पुलिस अब पूछताछ कर रही है कि कहीं अन्य युवतियाें की फाेटाे ताे उसने एडिंटिंग ताे नहीं की है।


