वसुंधरा के आराेपाें पर सीएम का पलटवार भाजपा ने बिजली बिल पर 833 रुपए की सब्सिडी दी, हम 1000 की देंगे

वसुंधरा के आराेपाें पर सीएम का पलटवार भाजपा ने बिजली बिल पर 833 रुपए की सब्सिडी दी, हम 1000 की देंगे

गहलोत सरकार के बजट को लेकर भाजपा हमलावर हो रही है कि उनकी सरकार की योजनाओं का नाम बदलकर बजट में परोस दिया गया है। भाजपा की पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने बजट के बाद प्रतिक्रिया देते हुए यह आरोप लगाया था कि कांग्रेस सरकार के इस बजट में सरकार के वादे तो दिखाई देते हैं, लेकिन इरादे नहीं। बजट में सरकार ने जिन प्रमुख योजनाओं की घोषणा की है, उनमें से अधिकतर भाजपा सरकार की हैं। इसके जवाब में मुख्यमंत्री गहलोत ने बयान जारी किया।

गहलोत ने कहा कि पूर्ववर्ती भाजपा सरकार ने 2018 के विधानसभा चुनाव की आचार संहिता लगने से एक दिन पहले किसानों को बिजली बिल पर 833 रुपए महीने अनुदान बैंक खाते में देना शुरू किया लेकिन इसकी कोई योजना नहीं बनाई। उन्होंने कहा कि हम जिन किसानों का बिल मीटरिंग से आता है उन्हें 833 रुपए की जगह 1000 रुपए तक प्रतिमाह एवं अधिकतम 10,000 रुपए की जगह 12,000 रुपए तक प्रतिवर्ष उनके बैंक खातों में डाले जाएंगे।