दुष्कर्म पीड़िता ने प्रियंका गांधी से न्याय मांगा था मामले में जल्द कार्रवाई करने के लिए प्रियंका गांधी ने गहलोत को शुक्रिया कहा
प्रियंका गांधी ने शुक्रवार को दुष्कर्म के एक मामले में कार्रवाई करने के लिए राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को शुक्रिया कहा। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए गहलोत का शुक्रिया अदा किया। उन्होंने लिखा कि कोई भी राजनीतिक व्यवस्था महिलाओं के प्रति संवेदनशील हुए बिना प्रगति नहीं कर सकती। भरतपुर मामले में संज्ञान लेकर शीघ्रता से न्यायोचित कार्रवाई करने के लिए अशोक गहलोत जी का बहुत धन्यवाद।
ये है मामला
दुष्कर्म के एक मामले में भरतपुर पुलिस द्वारा कार्रवाई नहीं की गई तो जुरहरा की पीड़िता कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी से न्याय मांगने यूपी में चली गई थी। इसके बाद राजस्थान का पुलिस प्रशासन तुरंत एक्टिव हो गया और पुलिस मुख्यालय ने भरतपुर एसपी से पूरे प्रकरण की तथ्यात्मक रिपोर्ट तलब कर ली। प्रियंका गांधी को पीड़िता के पिता की ओर से दी गई अर्जी में आरोप है कि बीते साल 26 अप्रैल को बादीपुर निवासी आरोपी खजान पुत्र अमरसिंह, सुरेंद्र पुत्र चरणसिंह एवं एक अन्य युवक उसकी नाबालिग बेटी को उठाकर ले गए और खंडहरनुमा मकान में दुष्कर्म किया। तलाश करने पर वह खंडहर में बदहवास हालत में मिली और आरोपी भागते हुए दिखाई दिए, जिन्हें पीडि़ता की बहन ने पहचान लिया।
पिता का आरोप है कि पुलिस ने अभी तक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया है। इस पर प्रियंका गांधी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए राजस्थान की सरकार और पुलिस से जानकारी ली Lr। इधर, भरतपुर एसपी देवेंद्र विश्नोई का कहना Le कि इस मामले में उन्होंने तथ्यात्मक रिपोर्ट बनाकर सरकार और पुलिस मुख्यालय को भिजवा दी है।


