उपलब्धि सीएस; एक्जीक्यूटिव ओल्ड सिलेबस में जयपुर के तन्मय टॉपर, न्यू में रिया 5वें पर

उपलब्धि सीएस; एक्जीक्यूटिव ओल्ड सिलेबस में जयपुर के तन्मय टॉपर, न्यू में रिया 5वें पर

भारतीय कंपनी सचिव संस्थान ने सीएस एग्जिक्यूटिव और प्रोफेशनल प्रोग्राम के परिणाम गुरुवार को जारी कर दिए। एक्जीक्यूटिव प्रोग्राम ओल्ड सिलेबस में जयपुर चैप्टर में तन्मय अग्रवाल ने ऑल इंडिया टॉप किया है। उन्होंने 437 अंकों के साथ 62.43 परसेंट स्कोर हासिल किया। वहीं न्यू सिलेबस में रिया भागचंदानी ने 5वां स्थान हासिल किया।

प्रोफेशनल प्रोग्राम के ओल्ड सिलेबस में खनक मित्तल ने जयपुर टॉप किया, जबकि न्यू सिलेबस में हर्षित परवाल देश में 18वें स्थान पर रहे। परीक्षा दिसंबर 2020 में हुई थी। इस बार एक्जीक्यूटिव प्रोग्राम्स में टॉप 25 में 2 और प्रोफेशनल प्रोग्राम्स में टॉप 25 में 2 स्टूडेंट्स ने जगह बनाई। भारतीय कम्पनी सचिव संस्थान जयपुर चैप्टर की अध्यक्षा