रंगोत्सव के रंगारंग पकवान:रंगों का त्योहार है तो थाली में पकवानों के नए रंग-ढंग होने चाहिए, बनाइए गुड़ की गुझिया, सुहाली जैसे कई तरह के पकवान

if-there-is-a-festival-of-colors-then-there-should-be-new-colors-of-dishes-in-the-plate-make-many-types-of-dishes-like-jaggery-gujiya-suhali

रंगोत्सव के रंगारंग पकवान:रंगों का त्योहार है तो थाली में पकवानों के नए रंग-ढंग होने चाहिए, बनाइए गुड़ की गुझिया, सुहाली जैसे कई तरह के पकवान
if-there-is-a-festival-of-colors-then-there-should-be-new-colors-of-dishes-in-the-plate-make-many-types-of-dishes-like-jaggery-gujiya-suhali

मठरी बोट

क्या चाहिए

गेहूं का आटा- 11/2 कप, सूजी- 1/4 कप, तेल- 1/4 कप (मोयन के लिए), नमक- 1 छोटा चम्मच, अजवाइन- 1 छोटा चम्मच, तेल- तलने के लिए।

ऐसे बनाएं

छलनी से आटा छान लें। इसमें सूजी, नमक, अजवाइन और मोयन के लिए तेल डालकर अच्छी तरह मिलाएं। दोनों हाथों से आटा रगड़ना है। थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए सख्त आटा गूंध लें। ऊपर से तेल लगाकर आधे घंटे के लिए रख दें। आधे घंटे बाद हथेली पर थोड़ा-सा तेल लेकर फिर से आटा गूंध लें। इसकी बड़ी रोटी बेल लें। कांटे से इसमें छेद कर लें। अब कुकी कटर से गोल टुकड़े काट लें। इन्हें टार्ट मोल्ड में अच्छी तरह से चिपका दें। ध्यान रहे कि बीच में हवा न भरे। फिर से कांटे से गोद दें। टार्ट को मोल्ड के साथ गर्म तेल में तल लें। टार्ट पकते ही मोल्ड से बाहर आ जाएगा। इन टार्ट पर मिले-जुले फल या फिर आलू चाट रखकर परोसें।

गुड़ की गुझिया

क्या चाहिए

मैदा- 1 कप, घी- 1 बड़ा चम्मच (मोयन के लिए), दूध- 1/4 कप, गुड़- 1/2 कप किसा हुआ, नारियल बूरा- 1/2 कप, केसर- 10-12 रेशे, किशमिश- 8-10 कटी हुई, काजू और बादाम- 10-10 कटे हुए, चिरौंजी- 1 छोटा चम्मच, हरी इलायची का पाउडर- 1/2 छोटा चम्मच, घी या तेल- तलने के लिए।

ऐसे बनाएं

मैदा और घी अच्छी तरह से मिलाएं। थोड़ा-थोड़ा दूध मिलाते हुए सख्त आटा गूंध लें। आधा घंटा ढककर रख दें। भरावन तैयार करने के लिए पैन में दो-तीन छोटे चम्मच घी गर्म करें। इसमें गुड़ डालकर पिघलाएं। आंच बंद करके इलायची पाउडर, नरियल बूरा, केसर, किशमिश, काजू, बादाम मिलाएं। इसे ठंडा कर लें। हथेली में घी लगाकर गूंधे हुए आटे को मलें। इसकी लोइयां बनाकर छोटी-छोटी रोटियां बेल लें। बीच में भरावन रखें और रोटी की किनारी पर पानी लगाकर चिपका दें। गुझिया सांचे में रखकर किनारे काट लें या उंगलियों से अंदर की तरफ़ मोड़ें। गर्म घी या तेल में इन्हें मध्यम आंच पर सुनहरा भूरा होने तक तलें। ठंडा करके जार में स्टोर करें।