अमेरिका के इलिनॉय में गोलीबारी, 12 लोग घायल; तीन संदिग्ध हमलावरों की तलाश में जुटी पुलिस

Sep 10, 2021 - 08:16
अमेरिका के इलिनॉय में गोलीबारी, 12 लोग घायल; तीन संदिग्ध हमलावरों की तलाश में जुटी पुलिस
इलिनॉय पुलिस संदिग्ध हमलावरों को तलाश में जुटी हुई है। इस तलाशी अभियान में हेलीकॉप्टर और ड्रोन का भी इस्तेमाल किया जा रहा है। (फाइल फोटो)

अमेरिका के इलिनॉय में गोलीबारी में 12 लोग घायल हो गए हैं। 6 घायलों को सेंट लुइस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें से कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। फिलहाल किसी के मारे जाने की खबर नहीं है। पुलिस अधिकारियों ने फायरिंग करने वाले तीन संदिग्धों की तलाश शुरू कर दी है। गोलीबारी की यह घटना राज्य के ईस्ट सेंट लुइस इलाके में गुरुवार को शाम 4 बजे हुई।