बेहोशी की हालत में युवती से दुष्कर्म कर वीडियो बना कर कुकर्मी करता रहा देह शोषण
बेहोशी की हालत में दुष्कर्म करने के बाद अश्लील वीडियो बना युवती का देह शोषण करने का मामला नयाशहर थाने में दर्ज किया हुआ है। एसएचओ गोविन्द सिंह चारण ने बताया कि पीडि़ता के ससुराल वाले बाहर गए हुए थे तथा वह घर में अकेली थी। इसी दौरान सर्वोदय बस्ती में रहने वाला 22 वर्षीय शानु उसके घर आया। उसने कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ व समोसे में नशीली गोलियां मिलाकर उसको खिला दी। उसके बाद वह बेहोश हो गई।
आरोपी ने बेहोशी का फायदा उठाते हुए उसके साथ दुष्कर्म किया तथा अश्लील वीडियो बना लिया। वीडियो को वायरल करने की धमकी देते हुए युवती को ब्लैकमेल किया तथा उसके साथ लगातार शारीरिक संबंध स्थापित किए। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


