अलवर जिले में कोरोना के 6 एक्टिव केस, अभी ओमिक्रॉन के केस अलवर में नहीं
अलवर जिले में कोरोना के 2 केस मंगलवार को सामने आए। जिनमें एक खेरली से दूसरा अलवर शहर से। अब जिले में कोरोना के 6 एक्टिव केस हैं। अभी जिले में ओमिक्रोन का केस सामने नहीं आया है। यही राहत है।
4 दिन बाद पॉजिटिव आए
जिले में 4 दिन बाद 2 नए केस सामने आए हैं। पिछले 4 दिनों से कोरोना के शून्य केस सामने आए हैं। अब दो पॉजिटव सामने आए। जिसके कारण एक्टिव केस 6 हो गए हैं। जबकि रोजाना 2 हजार से अधिक कोरोना के सैंपल की जांच हाे रही है। जयपुर में नए वॉरिएंट के बढ़ने के कारण अलवर में भी ऑमिक्रोन के केस आने की आशंका है। लेकिन अब तक राहत है। मंगलवार को मेडिकल डिपार्टमेंट की रिपोर्ट के अनुसार नए वॉरिएंट के मामले सामने नहीं आए हैं।
गाइडलाइन की पालना बहुत कम
कोरोना की दूसरी लहर कमजोर पड़ने के बाद जिले में गाइडलाइन की पालना कम हो गई है। बिना मास्क के लोग घूमते नजर आ जाते हैं। वहीं सोशल डिस्टेंसिंग की पालना भी कम हो गई है। जिसके कारण एक्सपर्ट मान रहे हैं कि संक्रमण बढ़ सकता है। जबकि सरकार बार-बार चेता रही है कि गाइडलाइन की पालना जरूरी है। हर व्यक्ति को मास्क लगाकर ही घर से बाहर जाना चाहिए।
Naresh 

