इवेंट ऑर्गेनाइजर युवती का सीए ने अश्लील वीडियो बनाया, दुष्कर्म किया

इवेंट ऑर्गेनाइजर युवती का सीए ने अश्लील वीडियो बनाया, दुष्कर्म किया

इवेंट ऑर्गेनाइजर युवती की सीए ने पहले अश्लील वीडियो बनाई इसके बाद दुष्कर्म किया। इस संबंध में पीड़िता ने सदर थाने में घटना के छह महीने बाद दुष्कर्म व ठगी का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि मुकदमा मानसरोवर निवासी 27 वर्षीय युवती ने दर्ज कराया है। शिकायत में बताया कि वह मूल रूप से दिल्ली की रहने वाली है।

जयपुर में उसने अगस्त 2020 में एक फर्म रजिस्टर्ड कराई थी। इसके बाद पीड़िता की मुलाकात गोपालपुरा निवासी सीए मनु जैन से हुई। जुलाई में कंपनी की ओर से एक कार्यक्रम आयोजित कराया गया, जहां पर सीए को परिवार के साथ आमंत्रित किया था। कार्यक्रम में सीए युवती को जरूरी बात का बहाना कर बाथरूम में ले गया, जहां पर उससे दुष्कर्म कर अश्लील वीडियो बना लिए।