गुरुवार को विभिन्न इलाको में होगी कटौती, पांच घंटे तक नहीं आएगी लाइट, लगेंगे बिल जमा करवाने के लिए शिविर
शहर में गुरुवार को भी कई इलाकों में बिजली बंद रहेगी। अलग अलग समय पर 12 से ज्यादा क्षेत्रों में कटौती होगी। इधर बिजली कंपनी घर घर बिजली बिल कलेक्ट करने को शिविर लगा रही है
सुबह 8.30 से दोपहर 12.30 बजे तक- दीनदयाल पार्क, टिपटा, पाटनपोल सिंहद्वार, मथुराधीश मंदिर व आसपास का क्षेत्र आदि।
सुबह 10 से दोपहर 3 बजे तक- स्वामी विवेकानंद नगर सेक्टर 1 से 10 तक, विवेकानंद नगर, टैगोर नगर, बॉम्बे योजना, आरकेपुरम ई आदि।
सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक- आरके पुरम सेक्टर ए व बी, कैनाल रोड, पुरोहित नगर, पूनम कॉलोनी व आसपास का क्षेत्र आदि।
सुबह 11 से शाम 4 बजे तक- तलवंडी सेक्टर सी, रोड नं. 1, स्टील यार्ड, बीएसएनएल ऑफिस, कोटा दाल मिल रोड, डकनिया स्टेशन रोड, अनिता इण्डस्ट्रीज के आसपास, कोटा हुंडई वर्कशॉप के आसपास, अम्बेडकर नगर, शगुन लक्सर, ओम इम्पेरियल, गणपति डवलपर्स, अम्बेडकर नगर, विज्ञान नगर विस्तार योजना सेक्टर 6 से 9, गणेश नगर, इंदिरा गांधी नगर, संजय गांधी नगर का कुछ क्षेत्र, पीएनटी कॉलोनी आदि।
सुबह 11 से दोपहर 1.30 बजे तक-चिल्ड्रन स्कूल, आयुर्वेदिक अस्पताल के आसपास, धान मंडी गेट नं. 3, वाटर टैंक के आसपास, बादाम बाई के आसपास का क्षेत्र आदि।
दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक- प्रेमनगर द्वितीय क्षेत्र, राधाकृष्ण मंदिर व आसपास का क्षेत्र आदि।
सुबह 10 से दोपहर 3 बजे तक- बापू बस्ती, बालिता रोड, यूआईटी कॉलोनी, कैलाशपुरी, बालाजी टाउन, आदर्श नगर, कुन्हाड़ी पेट्रोल पंप के आसपास, श्री कैलाश पुरी, स्वागत कॉलोनी, सुमन विहार का कुछ भाग आदि।
बिजली बिल जमा कराने के लिए आज यहां लगेंगे शिविर
शहर में उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए बिजली कंपनी की ओर से मोबाइल वैन के माध्यम से विशेष शिविर लगाकर उनके घर के आसपास ही बिजली बिल जमा किए जा रहे है। इसी के तहत 16 दिसम्बर गुरुवार को उपखण्ड बी-3 स्थित नयापुरा के उपभोक्ताओं के लिए सुबह 10 से दोपहर 1 बजे तक नवल पार्क सामुदायिक भवन में, उपखण्ड ए-5 संतोषी नगर के उपभोक्ताओं के लिए दोपहर 2 से शाम 6 बजे तक देव किराना स्टोर चौक संतोषी नगर में शिविर आयोजित किए जाएंगे। कंपनी की मोबाइल वैन इन स्थानों पर खड़ी रहेगी, जहां उपभोक्ता बिजली बिल जमा करा सकते हैं।


