राजस्थान के सियासी संकट को सुलझाने के लिए 3 सदस्यीय कमेटी ने किया मंथन, दिल्ली स्थित कांग्रेस वार रूम में पहली बैठक हुई
जयपुर: राजस्थान कांग्रेस में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत व सचिन पायलट खेमे के बीच चल रही खींचतान को खत्म करने के लिए बनाई गई तीन सदस्यीय कमेटी की मंगलवार को दिल्ली स्थित कांग्रेस वार रूम में पहली बैठक हुई। बैठक में कमेटी के सदस्य अहमद पटेल, संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल व राजस्थान प्रभारी महासचिव अजय माकन मौजूद रहे।
सफाई पर हर माह 2.30 लाख रुपए खर्च, फिर भी आरबीएम से फैल रहा कोरोना (यह भी पढ़ें)
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के निर्देश पर यह कमेटी गठित की गई थी। कांग्रेस आलाकमान ने कमेटी को निर्देश दिए थे कि राजस्थान कांग्रेस के विवाद को जल्द से जल्द सुलझा लिया जाए। इसी को देखते हुए कमेटी ने अपनी पहली औपचारिक बैठक ले ली। कमेटी का मुख्य फोकस राजस्थान में दोनों खेमों के बीच संतुलन बनाकर चलना और यहां के हालातों को सामान्य करना है। अब अजय माकन इसी सप्ताह राजस्थान के दौरे पर आएंगे और विधायकों से मिलकर उनका फीडबैक लेंगे।


