अलवर जनाना अस्पताल में सोनोग्राफी के लिए भटक रही महिलाएं:बोलीं- सुबह 5 बजे बुलाते हैं, 11 बजे कहते हैं- डॉक्टर नहीं आए
अलवर के जनाना अस्पताल में गर्भवती महिलाओं की 10 दिन भटकने के बाद भी सोनोग्राफी नहीं हो रही है। जिसके कारण बुधवार को अस्पताल में करीब 20 से 25 महिला व उनके परिजनों ने विरोध जताया। साफ कहा कि केवल परिचितों की सोनोग्राफी करते हैं।
बाकी को डॉक्ट
सुनिए जो महिला ने बताया
आठ-10 दिन हो गए। रोज आते हैं। सुबह 5 बजे अस्पताल बुला लेते हैं। 10 बजे वापस घर भेज देते हैं। केवल परिचितों की सोनोग्राफी करते हैं। डॉक्टर के ड्यूटी नहीं आने का बहाना बना दिया जाता है। पीएमओ से शिकायत की गई। इसके बाद कहा कि डॉक्टर आ रहे हैं। सोनोग्राफी की जाएगी।
2 महीने पहले भी हंगामा हुआ था
करीब 2 महीने पहले भी जनाना अस्पताल की महिलाओं ने हंगामा किया था। उनके परिजनों का कहना है कि रोजाना अस्पताल आना मुश्किल होता है। लेकिन सोनोग्राफी के लिए आना पड़ता है। यहां आकर वापस लौट जाते हैं। दो महीने पहले भी ऐसा होने लगा था। तब भी महिलाओं ने विरोध जताया था। उसके बाद सोनोग्राफी समय पर होने लगी थी।
र के नहीं आने की बात कहकर वापस भेज देते हैं। कुछ तो 15 दिन सें चक्कर लगा रही हैं। जब बुधवार को भी बारी नहीं आई तो पीएमओ से शिकायत की। इसके बाद वापस सोनोग्राफी की जाने लगी।
Naresh Chouhan 

