अलवर शहर में जेल चौराहे के पास कार ने टक्कर मारी, महिला अभ्यर्थी अस्पताल में भर्ती, 26 हजार ने दी परीक्षा

अलवर शहर में जेल चौराहे के पास कार ने टक्कर मारी, महिला अभ्यर्थी अस्पताल में भर्ती, 26 हजार ने दी परीक्षा

अलवर जिले में बुधवार को 97 केंद्रों पर आयोजित पीटीईटी एग्जाम में 26 हजार अभ्यर्थी शामिल हुए। फॉर ईयर कोर्स में 7 हजार और टू ईयर कोर्स में 24 हजार अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए। परीक्षा से पहले अलवर शहर में एक महिला अभ्यर्थी को कार ने टक्कर मार दी। जिससे उसे अस्पताल में भर्ती कराना पड़ गया।

अलवर शहर में जेल चौराहे के पास घटना
मालाखेड़ा के धोला पलास सेंटर पर पीटीईटी का पेपर देने जा रही महिला को कार ने टक्कर मार दी। जिससे उसके सर में गंभीर चोट लगी। अभ्यर्थी को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया।
अलवर शहर के दिल्ली दरवाजा निवासी महिला नेहा मेहरा पत्नी मनीष अपने पति के साथ बाइक से आ रही थी। जेल चौराहे के समीप कार सवार महिला ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। नेहा बाइक गिर गई। जिससे उसके सिर में चोट लगी। परीक्षा से पहले ही महिला को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। महिला के पति मनीष ने बताया कि नेहा का नेहा एग्जाम सेंटर मालाखेड़ा आया था। वहां जाते समय जेल चौराहे पर ही एक कार सवार महिला ने अपने वाहन से बाइक को टक्कर मार दी। महिला मौके से कार लेकर भी फरार हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

परीक्षा में 31 हजार पंजीकृत थे
पीटीईटी के एग्जाम में कुल 31 हजार 739 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। जिसमें से 26 हजार 830 ने परीक्षा दी। एग्जाम कॉर्डिनेटर के अनुसार किसी भी केंद्र पर नकल का कोई प्रकरण सामने नहीं आया।