ईनामी बदमाश ने पुलिस पर चलाई गोली

ईनामी बदमाश ने पुलिस पर चलाई गोली

अलवर: अलवर जिले में खेड़ली क्षेत्र में कई मुकदमों में वांछित आरोपी सुरेश उर्फ सुर्रा निवासी खोंकर के गांव में होने की सूचना मि‍ली। पुलि‍स की टीम सोमवार शाम को उसके गांव पहुंची। पुलिस को जानकारी मिली कि बदमाश बाइक से कहीं गया है, फिर जानकारी मिली कि वह लौट आया है। पुलिस ने घेराबंदी की तो आरोपी सुरेश अपने भतीजे अमीन, मां-बाप व परिवार के अन्य लोगों के साथ मिला।

गैंगरेप पीड़िता ने किया सुसाइड लड़की का 6 महीनों तक लड़के करते रहे गैंगरेप (यह भी पढ़ें)

पुलि‍स को देखकर वह मकान के पीछे से बाजरे के खेतों में घुस गया। पुलि‍स ने पीछा कि‍या तो उसने कांस्टेबल संजय व आकाश पर आरोपी ने देसी कट्टे से फायर कर दि‍या। दोनों कांस्टेबलों ने उसका पीछा नहीं छोड़ा तो सुरेश के कहने पर भतीजे अमीन ने ट्रैक्‍टर को दोनों कांस्टेबलों को कुचलने की कोशिश की। कांस्टेबल संजय ने अपनी सर्विस पिस्टल से हवाई फायर कर दोनों को रुकने पर मजबूर कर दिया। इसके बाद पुलि‍स ने सुरेश व उसके भतीजे अमीन मीणा को गिरफ्त में ले लि‍या। इस दौरान पुलि‍स ने सुरेश मीणा से एक देसी कट्टा एक जिंदा कारतूस व एक चला हुआ कारतूस घटना स्थल से बरामद कर लि‍या।

अवैध रूप से चल रहे पटाखों के गोदाम में आग लगी (यह भी पढ़ें)

इस दौरान परिवार के अन्‍य लोगों द्वारा भी उक्त गिरफ्तारी पर पुलि‍स के साथ धक्‍का-मुक्‍की करने की कोशिश की गई, लेकिन पुलि‍स द्वारा आरोपियों को गाड़ी में बैठा लिया और खेड़ली ले आई। पुलि‍स ने आरोपी सुरेश सहित कांस्टेबल संजय व आकाश का मेडिकल मुआयना कराया और आरोपियों को गिरफ्तार कर लि‍या।