elfiee Advance Bookings: अक्षय कुमार और इमरान हाशमी की फिल्म लेगी सुस्त ओपनिंग !!
selfiee-advance-bookings-akshay-kumar-emraan-hashmis-movie-to-take-slow-opening-bollywood-gossips
Selfiee Advance Bookings: अक्षय कुमार और इमरान हाशमी स्टारर फिल्म सेल्फी आखिरकार थियेटर्स पहुंच चुकी है। इस फिल्म को लेकर फैंस के बीच खासा बज है।
बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार (Akshay Kumar) और इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) स्टारर फिल्म सेल्फी (Selfiee) आज सिनेमाघर पहुंच चुकी है। फिल्म को लेकर दर्शकों में ज्यादा बज नहीं हैं। इस वजह से फिल्म थियेटर्स पर कैसा प्रदर्शन करेगी। इसे लेकर ट्रेड एक्सपर्ट्स के बीच काफी हलचल है। फिल्म की एडवांस बुकिंग के ताजा आंकड़े भी सामने आ चुके हैं। जो खास उत्साहवर्धक नहीं हैं। फिल्म की एडवांस बुकिंग मेकर्स ने थोड़ा देर से ही शुरू की थी। रिलीज के वक्त तक फिल्म ने एडवांस बुकिंग के जरिए महज 8,200 टिकट्स की ही सेल की है।www.keymyhome.com
ये आंकड़े अक्षय कुमार स्टारर फिल्म के हिसाब से काफी कम माने जा रहे हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो इस हिसाब से फिल्म एडवांस बुकिंग के जरिए 4-5 करोड़ रुपये की रेंज में ओपनिंग लेगी। हालांकि माना जा रहा है कि क्योंकि ये फिल्म फैमिली एक्शन ड्रामा फिल्म है। इसलिए इस फिल्म की स्पॉट बुकिंग ज्यादा अहम होगी। साथ ही अगर फिल्म को दर्शकों से पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ मिलता है तो फिल्म आराम से थियेटर्स पर रफ्तार पकड़ सकेगी।
Naresh Chouhan 

