डीग को जिला बनाने की घोषणा सीएम ने बजट में दी सौगात; 119 दिनों से जारी था वकीलों का धरना
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शुक्रवार को बजट में डीग को जिला बनाने की घोषणा की। डीग जिला बनने की घोषणा के बाद लोगों में खुशी का माहौल दिखा और लोगों ने जयकारा लगाना शुरू कर दिया l
राजस्थान सरकार के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बजट में डीग को जिला बनाने की घोषणा कर दी। इसके बाद कस्बे में खुशी का माहौल है l डीग को जिला बनाने की मांग को लेकर वकीलों का 119वें दिन भी धरना चल रहा था। बजट घोषणा में डीग को जिला बनाने की घोषणा होते ही वकीलों में खुशी का माहौल हो गया और वो मिठाइयां बांटकर अपनी खुशी जाहिर करने लगे और एक-दूसरे के गले लगे l
Satveer Choudhary 

