मुख्यमंत्री निवास पर विधायक दल की बैठक:सीएम गहलोत बोले- राहुल अकेले लड़ रहे हैं, हमें उनका साथ देना है
विधानसभा के बजट सत्र के पहले दिन की कार्रवाई पूरी होने के बाद देर शाम मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मुख्यमंत्री निवास पर विधायक दल की बैठक बुलाई। बैठक में बजट सत्र व राहुल गांधी की किसान पंचायत को लेकर चर्चा की गई। गहलोत ने कहा कि राहुल गांधी केंद्र सरकार से अकेले ही टकरा रहे हैं और हम सभी को उनका साथ देना है।

गहलोत ने सभी विधायकों को किसान आंदोलन के लिए ज्यादा से ज्यादा जनसमर्थन जुटाने का आह्वान किया। विधायकों से आह्वान किया गया है कि वे राहुल गांधी की सभाओं में ज्यादा से ज्यादा लोगों को शामिल होने के लिए प्रेरित करें।


