दिन का पारा सामान्य से 3 डिग्री ऊपर निकला:अधिकतम पारा 29.8, न्यूनतम 9.6 डिग्री, अभी और बढ़ेगा पारा

Feb 11, 2021 - 06:22
Feb 11, 2021 - 06:29
दिन का पारा सामान्य से 3 डिग्री ऊपर निकला:अधिकतम पारा 29.8, न्यूनतम 9.6 डिग्री, अभी और बढ़ेगा पारा

राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म हाेने और हवा का रुख बदलते ही माैसम का मिजाज फिर बदल गया है। बुधवार काे न्यूनतम तापमान जहां एक डिग्री बढ़कर 9.6 पर पहुंच गया, वहीं अधिकतम तापमान 29.8 डिग्री दर्ज हुआ। दिन में धूप के साथ हल्के बादल भी छाए रहे। इससे लगातार दिन का पारा सामान्य से तीन डिग्री ज्यादा और रात का पारा सामान्य से एक डिग्री ज्यादा दर्ज हुआ। इससे पहले 5 फरवरी काे रात का पारा सामान्य से तीन डिग्री ज्यादा 11.8 दर्ज हुआ था, लेकिन तब अधिकतम पारा सामान्य से 2 डिग्री कम 23.8 था।

अगले एक सप्ताह ठंड से रहेगी राहत
माैसम विभाग के अनुसार अगले एक सप्ताह 11 से 17 फरवरी तक शहर काे तेज ठंड से राहत मिल सकती है। इस बीच न्यूनतम तापमान 11 से 12 डिग्री और अधिकतम तापमान 30 से 32 डिग्री के बीच रह सकता है, जाे औसत तापमान से ज्यादा है। इस दौरान शहर में हल्के बादल छाए रह सकते हैं।