50 हजार साल के बाद अद्भुत खगोलीय घटना:सरिस्का के ऊपर से गुजरा धूमकेतु, आज रात भी दिखेगा
करीब 50 हजार साल बाद अद्भुत खगोलीय घटना घट रही है। बुधवार रात को हरा धूमकेतु पृथ्वी के सबसे करीब से गुजरा। खगोल विज्ञानियों ने इस धूमकेतु सी/2022 ई-3 को कुछ वर्ष पहले ही खोजा है। वैज्ञानिकों का कहना है कि पीली, सफेद या नीली रोशनी बिखरते हुए आसमां में चलता हुआ दिखने वाला यह कॉमेट इससे पहले सिर्फ हिमयुग में दिखा। गुरुवार को इसका आखिरी नजारा मिलेगा।
Naresh Chouhan 

