1.15 करोड़ परिवारो-किसानों को फ्री बिजली:100 यूनिट तक घरेलू बिजली फ्री, सीएम बोले-300 यूनिट का लक्ष्य

1.15 करोड़ परिवारो-किसानों को फ्री बिजली:100 यूनिट तक घरेलू बिजली फ्री, सीएम बोले-300 यूनिट का लक्ष्य

विधानसभा चुनाव से पहले माैजूदा कांग्रेस सरकार के आखिरी बजट में सीएम अशाेक गहलाेत ने 100 यूनिट तक फ्री घरेलू बिजली देने की घाेषणा है। पहले यह 50 यूनिट तक थी। सीएम ने कहा कि बजट में चरणबद्ध रूप से 300 यूनिट प्रतिमाह तक निशुल्क बिजली देने का लक्ष्य रखा है।

इसके बाद प्रदेश के 95% उपभोक्ताओं को फ्री बिजली मिलने लगेगी। कांग्रेस इसे आगामी घाेषणा पत्र में शामिल कर सकती है। प्रदेश में घरेलू कनेक्शन पर हर महीने 100 यूनिट तक फ्री बिजली से 1.04 करोड़ परिवारों को सीधा फायदा मिलेगा।

साथ ही शेष रहे 15 लाख घरेलू उपभोक्ताओं को भी स्लैब के अनुसार 300 से 750 रु. प्रति माह दी जा रही छूट मिलती रहेगी। 11 लाख किसानों को कृषि कनेक्शन पर हर महीने 2 हजार यूनिट बिजली फ्री दी जाएगी। जबकि पहले ही 15.78 लाख किसानों को सीएम किसान मित्र ऊर्जा योजना में हर महीने एक हजार रुपए की सहायता दी जा रही है।