वित्तीय वर्ष 2023-24 का बजट:जयपुर की 36 लाख महिलाओं को मिलेगा बसों में छूट का लाभ, 8000 नए आंगनबाड़ी केंद्र खुलेंगे
विधानसभा में शुक्रवार को पेश किए गए वित्तीय वर्ष 2023-24 के बजट में महिलाओं के लिए कई घोषणाएं की गई। मुख्यमंत्री ने स्वामी विवेकानंद के वाक्य -’यदि महिलाओं की दशा नहीं सुधारी गई तो विश्व के कल्याण की कोई संभावना नहीं है, क्योंकि किसी भी चिड़िया के लिए एक पंख से उड़ना सम्भव नहीं है।
इसके बाद उन्होंने महिलाओं के लिए राजस्थान रोडवेज की बसों के किराए में छूट को 30 प्रतिशत से बढ़ाकर 50 फीसदी करने का ऐलान किया। इससे जयपुर की 36 लाख महिलाओं को फायदा मिलेगा। वहीं राज्य में 8000 आंगनबाड़ी और 2000 मिनी आंगनबाड़ी केंद्र खोलने की भी घोषणा की।
जिलाें में 50 महिलाओं के लिए वुमन हॉस्टल
- संभाग मुख्यालयों पर 100 और जिला मुख्यालयों पर 50 महिलाओं के लिए इंदिरा गांधी वर्किंग वूमन हॉस्टल खोले जाएंगे। इसके लिए 70 करोड़ व्यय होगा।
- प्रियदर्शिनी केयर सेंटर योजना। 500 सेंटर खोलने पर 60 करोड़. खर्च होंगे।
- औद्योगिक क्षेत्र और ऑफिशियल क्लस्टर्स तक लाने-ले-जाने के लिए विशेष महिला बस सेवा शुरू की जाएगी।
- महिला निधि के माध्यम से स्वयं सहायता समूहों के सदस्यों को उपलब्ध कराए जाने वाले एक लाख तक के ऋण पर 8 प्रतिशत ब्याज अनुदान की घोषणा।
- 5 लाख नए परिवारों को स्वयं सहायता समूह में जोड़कर लाभान्वित किया जाना प्रस्तावित है।
- आगंनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका, साथिन, आशा सहयोगिन का 15 प्रतिशत मानदेय वृद्धि की गई है।
- प्रत्येक ब्लॉक में एक महिला ग्राम सेवा सहकारी समिति का गठन करने करने के लिए अंशदान को माफ किया जाना प्रस्तावित है।
- महिलाओं को विश्वकर्मा कामकार कल्याण योजना के तहत सिलाई मशीन के लिए 5000-5000 रु. दिए जाएंगे।
- सामूहिक विवाह अनुदान योजना में देय अनुदान राशि को 18 हजार से बढ़ाकर 25 हजार रुपए प्रति जोड़ा देने की घोषणा की है
- अन्तरजातीय विवाह की वाली सहायता 5 से बढ़ाकर 10 लाख की। 80% दिव्यांगता वाले की जीवनसाथी बनाने पर 5 लाख की सहायता।
Naresh Chouhan 

