Elon Musk Vs Parag Agrawal: एलन मस्क और पराग अग्रवाल कैसे बन गए 'दुश्मन', ऐसे हुई थी शुरुआत, जानिए वजह

Elon Musk Vs Parag Agrawal: ट्विटर की कमान थामते ही एलन मस्क ने कंपनी के सीईओ पराग अग्रवाल को बर्खास्त कर दिया। जानिए आखिर क्या कारण था कि एलन मस्क की पराग अग्रवाल से नहीं बनती थी। पराग अग्रवाल ने ऐसा क्या कह दिया था कि दोनों तनातनी थी।

Elon Musk Vs Parag Agrawal: एलन मस्क और पराग अग्रवाल कैसे बन गए 'दुश्मन', ऐसे हुई थी शुरुआत, जानिए वजह

https://Jaimamart.Com

Elon Musk Vs Parag Aggrwal: साल 2022 में कई बड़ी घटनाओं से भरा रहा है। इसी बीच एलन मस्क ने 28 अक्टूबर को ट्विटर की कमान अपने हाथ में ले ली। इसके तुरंत बाद उन्होंने सीईओ पराग अग्रवाल को बर्खास्त कर दिया। सवाल यह उठता है कि आखिर ऐसी क्या तनातनी थी कि एलन मस्क ने ट्विटर की कमान संभालने के बाद सीईओ को बर्खास्त कर दिया। भारतीय मूल के पराग अग्रवाल बीते साल दिसंबर 2021 में ही ट्विटर के सीईओ बने थे। उन्होंने करीब 10 साल पहले सॉफ्टवेयर इंजीनियर के तौर पर ट्विटर ज्वाइन किया था और 2017 में वह कंपनी के चीफ टेक्नोलॉजी ऑफिसर बन गए थे।

पराग अग्रवाल ने यूं कसा था तंज

ट्विटर से बाहर किए गए भारतीय मूल के पराग अग्रवाल शुरू से ही मस्क के खिलाफ काफी मुखर ही रहे। जब मस्क ने ट्विटर के अलए बोली लगाई थी, तभी से कंपनी के सीईओ पराग अग्रवाल से उनकी नोकझोंक चल रही थी। एलन मस्क ने जब ट्विटर को खरीदने का प्रस्ताव दिया, उसके बाद से ही पराग अग्रवाल ने कई ऐसे वक्तव्य दिए थे, जिनसे मस्क और पराग के बीच तनातनी साफतौर पर उजागर हुई थी। पराग अग्रवाल ने डील की घोषणा के तुरंत बाद कर्मचारियों से टाउनहाल में कहा था, 'कंपनी का भविष्य अब अंधेरे में हैं, पता नहीं यह किस दिशा में जाएगी।'

पहले से लगाए जा रहे थे कयास

पराग के इस बयान के बाद से ही यह अनुमान लगाया जाने लगा था कि क्या ट्विटर से उनकी विदाई हो जाएगी? आखिर 28 अक्टूबर 2022 को उनकी ट्विटर की कमान संभालते ही एक्शन के मोड में आए मस्क ने पराग अग्रवाल को बाहर का रास्ता दिखा दिया। उनके साथ कंपनी के मुख्य वित्तीय अधिकारी (CFO) नेड सेगल को भी बर्खास्त किया गया। लीगल पॉलिसी, ट्रस्‍ट और सेफ्टी विभाग की हेड विजया गड्डे पर भी गाज गिरी।