बीजेपी अध्यक्ष का बहरोड़ में स्वागत:दिल्ली से जयपुर जाते समय रुके, कार्यकर्ताओं में मची होड़

Jan 24, 2023 - 10:53

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का बहरोड़ में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। वे सड़क के रास्ते दिल्ली से जयपुर जा रहे थे। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने मीडिया से कोई बात नहीं की। वहीं भाजपा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने फूल माला पहनाई, राजस्थानी साफा पहनाया और बुके भेंटकर स्वागत किया।

इस दौरान अलवर सांसद महंत बालक नाथ के जयकारे लगाए गए, राष्ट्रीय अध्यक्ष के जयकारे भी गूंजे। उनके स्वागत को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में होड़ मची रही। आपसी धक्का-मुक्की के बीच होटल शिवा ओएसिस के पास उनका स्वागत किया गया। यहां राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सभी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों का अभिवादन किया। वह अपने काफिले के साथ जयपुर के लिए रवाना हो गए। इस दौरान भाजपा उत्तर के पूर्व जिलाध्यक्ष बलवान यादव, नगर पालिका पार्षद संजय यादव, ओम यादव, मंडल अध्यक्ष संजय मीर, पूर्व जिला उपाध्यक्ष उमेश शर्मा, जिला परिषद सदस्य सुनील यादव, कपिल वैध, सुभाष अग्रवाल, शिवचरण यादव सहित भाजपा कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे।