Job Fair in Alwar: 10 हजार युवाओं को मिलेगा रोजगार, 13 जनवरी से कर सकेंगे आवेदन अलवर में 19 व 20 जनवरी को रोजगार मेले का आयोजन

Job Fair in Alwar: 10 हजार युवाओं को मिलेगा रोजगार, 13 जनवरी से कर सकेंगे आवेदन   अलवर में 19 व 20 जनवरी को रोजगार मेले का आयोजन

राज्य सरकार के निर्देशानुसार 19 व 20 जनवरी को यहां इंदिरा गांधी स्टेडियम में लगने वाले मेगा जॉब फेयर में पंजीयन के लिए क्यूआर कोड व वेब लिंक के माध्यम से 5 हजार 16 युवाओं ने पंजीकरण किया है। साथ ही 144 कंपनियों द्वारा 10 सेक्टर्स व 99 प्रोफाइल के साथ 1450 रिक्तियों का पंजीकरण किया जा चुका है।

पंजीकरण LINK: Click here

जिला रोजगार अधिकारी श्याम लाल साटोलिया ने बताया कि मेगा जॉब फेयर में प्रदेश के दसवीं, बारहवीं, स्नातक, आईटीआई डिप्लोमा एवं फार्मा आदि की पात्रता वाले युवा क्यूआर कोड व वेब लिंक के माध्यम से पंजीकरण करवा सकते हैं। साथ ही स्थानीय नियोजक जैसे स्कूल, कॉलेज, हॉस्पिटल, होटल, कारखाना प्रबंधक, निजी बैंक आदि अपनी रिक्तियाें को ऑनलाइन करने के लिए पंजीकृत कराएं।