फसलों पर जमी ओस की बूंदें, पारा गिरने से सरसों की फसल को हुआ नुकसान

फसलों पर जमी ओस की बूंदें, पारा गिरने से सरसों की फसल को हुआ नुकसान

बानसूर में आज मौसम की सबसे सर्द रात रही। क्षेत्र में रात से हाड़ कंपा देने वाली सर्दी का असर रहा। उत्तर भारत से आने वाली शीतलहर से तापमान में भारी गिरावट दर्ज हुई है। शनिवार की रात न्यूनतम तापमान 2 डिग्री सेल्सियस रहा। वही पिछले दिनों की तुलना में 6 डिग्री सेल्सियस से नीचे आया है। तापमान में गिरावट के साथ लोगों ने ठंड से बचने के लिए अलाव का सहारा लिया।

वहीं पिछले एक सप्ताह से तापमान में आज भारी गिरावट दर्ज की गई है। पिछले 7 दिनों तापमान में 6 से 8 डिग्री सेल्सियस तक ऊपर पहुंच गया था। वहीं शनिवार से चल रही शीतलहर के चलते तापमान में 6 डिग्री सेल्सियस गिरावट दर्ज की गई है। आज पारा गिरने से ओस की बूंदें जम गई। वही खेतों में फसलों पर जगह जगह पारा गिरने से ओंस की बूंदें बर्फ के रूप में बदल गई। वही आज रात को 2 डिग्री तापमान रहा।

वही किसानों के अनुसार गेहूं जौ और चना की फ़सल के लिए मौसम फायदेमंद है। वही सरसों की फसल में पारा गिरने से भारी नुकसान होने के आसार हैं। वही सब्जी में टमाटर, मिर्च और बैगन में सर्दी से नुकसान होने के आसार हैं।