एकतरफा प्यार में विवाहिता पर चाकू से वार:महिला का होंठ कटकर अलग हुआ, पुलिस हिरासत में युवक

एकतरफा प्यार में विवाहिता पर चाकू से वार:महिला का होंठ कटकर अलग हुआ, पुलिस हिरासत में युवक

भिवाड़ी में एकतरफा प्यार में एक विवाहिता पर जानलेवा हमले का मामला सामने आया है। साथलका में रहने वाली अंजला (22) के प्रेमी ने शनिवार को अंजना के होंठ पर चाकू से वार कर दिया। जिससे अंजला का होंठ कटकर अलग हो गया और वह गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने अंजला को भिवाड़ी के उप जिला स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया है, जहां से उसे लहूलुहान स्थिति में जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है।

15 दिन पहले ही आई थी भिवाड़ी

मूल रूप से परोहा सीतामढ़ी बिहार की रहने वाली अंजला पत्नी धर्मेंद्र पटेल भिवाड़ी में 15 दिन पहले ही आई थी और वो सथालका में मनीष कॉलोनी में अपनी फ्रेंड के साथ कमरा लेकर रह रही थी। अंजला के दो लड़की है और उसका पति धर्मेंद्र पटेल दिल्ली में रहकर एक कंपनी में काम करता है।

युवक ने कमरे में ताका झांकी कर धमकी दी

अंजला ने बताया कि शुक्रवार शाम को एक लड़का उनके कमरे पर आया और उसके साथ झगड़ा करने लगा। उसकी फ्रेंड ने उसे समझा कर वापस भेज दिया, तो रात को 1 बजे वह दोबारा से आया और उसके कमरे में ताका झांकी करते हुए उसे गोली मारने की धमकी देकर चला गया

चाकू के वार से कटा होंठ

शनिवार दोपहर को वो लड़का फिर से अंजला के कमरे पर आया और उसने उसका गला काटने के नीयत से उस पर चाकू से वार किया, लेकिन उसका गला तो बच गया और उसके नीचे वाले होंठ पर चाकू लगा। जिससे होंठ कट कर अलग हो गया और वो बुरी तरह घायल हो गई ।

आनन-फानन में ही पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लड़के को हिरासत में ले लिया और घायल को भिवाड़ी के उप स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां से उसका प्राथमिक उपचार कर जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया है।

अच्छा व्यवहार नहीं करने पर हमला किया

अंजला के चाकू मारकर घायल करने वाला युवक राजवीर सिंह (30) पुत्र भूदेव सिंह राजपूत मूल रूप से लोनी बॉर्डर गाजियाबाद का रहने वाला है, लेकिन वह भी भिवाड़ी में किसी कॉलोनी में कमरा लेकर रहता है। राजवीर सिंह ने बताया कि वह शादीशुदा है, लेकिन वह अंजना से प्यार करता है और उसको पिछले 6 महीने से जानता है, लेकिन अंजला उसके साथ अच्छा व्यवहार नहीं करती, इसलिए उसे गुस्सा आया और उसने अंजना पर चाकू से वार कर दिया। जिससे उसका होंठ कट गया और वह घायल हो गई।

फिलहाल पुलिस ने आरोपी राजवीर सिंह को हिरासत में ले लिया है और पूरे मामले की पूछताछ करने में जुटी हुई है।

बता दें कि अंजला शादीशुदा है और उसके पति धर्मेंद्र पटेल दिल्ली में रहकर किसी कंपनी में काम करते हैं। अंजला के दो छोटी बच्ची है, जो भिवाड़ी में ही उसके साथ रहती है और आरोपी राजवीर सिंह भी शादीशुदा है, लेकिन उसके अभी तक कोई बच्चा नहीं है। राजवीर का कहना है कि वह उससे 6 महीने से प्यार करता है, लेकिन अंजला उसके साथ सही बर्ताव नहीं करती है।