2023 Maruti Suzuki Brezza CNG की नहीं घट रही मांग, बड़े शहरों में तगड़ी डिमांड
four-wheeler-2023-maruti-suzuki-brezza-cng-brezza-cng-huge-demand-in-tier-1-cities
भारतीय बाजार में मारुति लोगों के दिलो पर आज से ही नहीं कई सालों से राज करते आ रही है। इसका साफ असर कारों के वेटिंग पीरियड को देख कर लगता है। मारुति सुजुकी ब्रेजा सीएनजी की वेटिंग पीरियड 6 महीने से अधिक की है और इस कार की अधिक मांग टीयर 1 शहरों में अधिक है। वहीं SUV को पहले से ही बाजार में अच्छा ट्रैक्शन मिल गया है क्योंकि CNG SUV के लिए वेटिंग पीरियड अब 6 महीने (बैंगलोर) तक बढ़ गई है।
2023 Maruti Suzuki Brezza CNG इंजन
नई मारुति सुजुकी ब्रेजा सीएनजी को पावर देने के लिए 1.5-लीटर, डुअल जेट, डुअल वीवीटी, नैचुरली-एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन है जो 99.2बीएचपी की पीक पावर और 136एनएम का पीक टॉर्क जनरेट करता है। हालांकि CNG मोड में 86.63bhp की पावर और 121.5Nm टॉर्क जनरेट करता है।
इसके अलावा, मारुति सुजुकी वर्तमान में मानक के रूप में 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ नई ब्रेजा सीएनजी एसयूवी को पेश कर रही है। हालांकि, मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इंडो -जापानी वाहन निर्माता कंपनी आने वाले दिनों में 6-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन से लैस कर सकता है।
फीचर्स के तौर पर टॉप-स्पेक ब्रेजा, सीएनजी में एप्पल कारप्ले और एंड्रॉयड ऑटो कनेक्टिविटी, क्रूज़ कंट्रोल, कनेक्टेड कार टेक, इलेक्ट्रिक सनरूफ, ऑटो क्लाइमेट कंट्रोल, रियर एसी वेंट, पावर्ड रियर के साथ 7.0-इंच इंफोटेनमेंट यूनिट जैसे कई दमदार फीचर्स है। इसके साथ ही इसमें व्यू मिरर जैसे तमाम फीचर्स मिलते हैं। इसके अलावा , मारुति सुजुकी ब्रेज़्ज़ा में डुअल एयरबैग्स, ईबीडी के साथ एबीएस, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम (ईएसपी), रिवर्स कैमरा, हिल-होल्ड असिस्ट, रिवर्स पार्किंग सेंसर और बहुत कुछ जैसे सेफ्टी जैसे कई सुविधाएं मिलती है।
Naresh Chouhan 

