स्कूली छात्रा को लेकर ट्रेन के सामने कूदा टैंपो ड्राइवर:11वीं की छात्रा थी; रात 2 बजे वारदात, शवों के कई टुकड़े

स्कूली छात्रा को लेकर ट्रेन के सामने कूदा टैंपो ड्राइवर:11वीं की छात्रा थी; रात 2 बजे वारदात, शवों के कई टुकड़े

अलवर के ढिगावड़ा रेलवे स्टेशन के पास गुरुवार रात करीब 2 बजे एक टैम्पो ड्राइवर 11वीं क्लास की स्कूल छात्रा को लेकर ट्रेन के सामने कूद गया। साबरमती एक्सप्रेस ट्रेन से कटकर दोनों की मौत हो गई। शुक्रवार सुबह ट्रैक पर दोनों के शवों के टुकड़े बिखरे मिले।

दोनों आसपास के गांव के रहने वाले थे। जीआरपी के अनुसार मामला प्रेम प्रसंग का लग रहा है। शव परिजनों के सुपुर्द कर दिए गए।

जीआरपी के कॉन्स्टेबल सत्येंद्र ने बताया कि रात करीब 3 बजे उनको पता चला कि कोई युवक-युवती ट्रेन से कटे हैं। ढिगावड़ा स्टेशनके पास ही दोनों शव क्षत-विक्षित मिले। बॉडी के कई टुकड़े हो गए। पता लगा कि युवती की उम्र 18 साल थी। 11वीं कक्षा में पढ़ती थी। लड़की नजदीकी गांव सानेतन का बास की थी।

युवक की पहचान कमलदीप शर्मा के रूप में हुई है। कमलदीप 20 साल का था। वह टैंपो चलाता था। दोनों ने रात को पटरी पर आकर सुसाइड कर लिया। परिजनों की रिपोर्ट के अनुसार मामले की जांच की जाएगी। फिलहाल दोनों के शव परिजनों को सुपुर्द कर दिए गए। दोनों के परिजन खेती बाड़ी करते हैं।