बिजली के तारों से छूने से ट्रक में लगी आग लाखों का माल जला, लोगों ने घरों से पानी लाकर आग बुझाई

बिजली के तारों से छूने से ट्रक में लगी आग लाखों का माल जला, लोगों ने घरों से पानी लाकर आग बुझाई

डीग कस्बे के विद्युत विभाग के कार्यालय के सामने रात करीब 10 बजे एक सामान से भरे ट्रक बिजली के तारों को छू गया। जिससे आग लग गई और सारा सामान जलकर खाक हो गया। वहीं ट्रक ड्राइवर ने कूदकर अपनी जान बचाई। आग को देखकर लोगों में अफरा तफरी मच गई।

घरों से पानी लाकर बुझाई आग

लोगों ने नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी सुनील दत्त चतुर्वेदी को सूचना दी। जवाब आया हमारी फायर की गाड़ी खराब है। फिर उसके बाद लोगों ने घंटों मशक्कत की आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन आग पर काबू नहीं पाया गया। स्थानीय लोगों ने घरों से पानी लाकर आग बुझाने का प्रयास किया। गाड़ी के ड्राइवर ने बताया कि वह हैदराबाद जा रहा था। ट्रांसपोर्ट का सामान है इसमें कुछ कीमती सामान भी है। लगभग 50% सामान जल गया। स्थानीय लोगों ने ट्रक में भरे कुछ सामान को बाहर निकाल फेंका।

आग लगने के बाद ट्रक में रखे कुछ सामन को बचा लिया गया।
आग लगने के बाद ट्रक में रखे कुछ सामन को बचा लिया गया।

स्थानीय लोगों ने जताया रोष
सूचना के बाद दमकल नहीं आने से लोगों ने रोष व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पालिका में कभी भी फोन करो यही जवाब आता है गाड़ी खराब है। ऐसे में अगर आगजनी का कोई बड़ा हादसा होता है तो उस पर काबू पाना मुश्किल होगा। जवाबदेह प्रशासन का यह रवैया ठीक नहीं है।