पहचान बदलकर रह रहे बांग्लादेशियों का मामला:फर्जी आधार कार्ड बना क्रशर पर नौकरी दिलाता था दीपक

पहचान बदलकर रह रहे बांग्लादेशियों का मामला:फर्जी आधार कार्ड बना क्रशर पर नौकरी दिलाता था दीपक

सेना की गुप्तचर शाखा ने अन्य सुरक्षा एजेंसियों के साथ संयुक्त कार्यवाही कर भुसावर क्रशर जॉन में संचालित विनायक क्रशर स्टोन पर पहचान बदलकर काम कर रहे 8 बंग्लादेशियों को पिछले एक माह पूर्व गिरफ्तार किया था। ये फर्जी आधार कार्ड बनाकर रह रहे थे। पुलिस ने जांच करते हुए फर्जी कार्ड बनाने वाले दीपक पुत्र श्याम सिंह जाटव को हरियाणा के फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है।

थाना प्रभारी मदनलाल मीना ने बताया कि मई माह में भारतीय सुरक्षा एजेंसियों ने भुसावर थाना पुलिस की मदद से 8 बांग्लादेशियों युवकों को कारवांन-घाण्टरी क्रशर जॉन स्थित विनायक क्रशर स्टोन से पकड़ा। ये सभी युवक बिना बीजा व भारत का फर्जी आधार कार्ड बनवाकर रह रहे थे। जांच के बाद पुलिस ने हरियाणा के फरीदाबाद से दीपक पुत्र श्याम सिंह जाटव को गिरफ्तार कर लिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि ये युवक यहां रहने वाले बांग्लादेशियों के फर्जी आधार कार्ड बनाकर देता था। इसने कितने और कार्ड बनाये है। इसकी पूछताछ की जा रही है।