आज से फिर हीट वेव का अलर्ट
बाड़मेर में हर 4-5 दिन में मौसम बदल रहा है। 12 मई को इस सीजन का सबसे गर्म दिन 48.1 डिग्री तक पहुंच गया था। इसके बाद धूलभरी आंधी चलने से पारे में गिरावट आई और मंगलवार को 41.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज कियाग। इसके बाद मंगलवार को धूलभरी आंधी बंद होने के साथ ही पारे में फिर से बढ़ोतरी हुई और अधिकतम पारा 44.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।
अगले दो दिन तक तेज गर्मी और लू चलने के साथ ही पारा बढ़ेगा। 21 मई के बाद फिर से धूलभरी आंधी शुरू होगी, जो करीब एक सप्ताह तक चलेगी। ऐसे में पश्चिमी राजस्थान में बार-बार मौसम बदल रहा है। कभी आंधी तो कभी बारिश और तेज गर्मी भी पड़ रही है। बुधवार को बाड़मेर का अधिकतम पारा 3 डिग्री बढ़ोतरी के साथ ही 44.2 डिग्री दर्ज किया गया। इससे तेज गर्मी और लू का दौर चला। दोपहर के समय तेज गर्मी का असर फिर से दिखाई दिया।
Satveer Choudhary 

