रेप के बाद नाबालिग ने किया सुसाइड बदनामी के डर से थी परेशान, स्कूल छोड़ चुकी थी
जोधपुर मथानिया थाना क्षेत्र में एक नाबालिग के आत्महत्या का मामला सामने आया है। परिजनों ने आरोप लगाया कि दुष्कर्म से आहत होने के बाद आत्महत्या की। परिजनों ने पोक्सो और आत्महत्या के लिए प्रेरित करने वाली धाराओं में मामला दर्ज करवाया जा रहा है। उसके खेत में काम करने वाले युवक ने दुष्कर्म किया। नाबालिग ने इसकी जानकारी मां को दी थी। लेकिन, बदनामी के डर से उसने सुसाइड कर लिया। थानाधिकारी राजीव भादू के अनुसार नाबालिग स्कूल छोड़ चुकी थी और वह अपने खेत पर ही रहती थी। पुलिस इस मामले में जांच कर रही है। नाबालिग ने 11 मई को सुसाइड किया था। मृतका के पिता ने 17 मई को मामला दर्ज करवाया। पीड़िता के पिता ने रिपोर्ट में बताया है कि उसकी 16 वर्षीय बेटी के साथ खेत में काम करने वाले युवक ने 20 अप्रैल को उसके साथ दुष्कर्म किया था। इसके बाद से उसकी बेटी परेशान रहने लगी। उन्होंने बताया कि उसने अपनी मां को इस बारे में बताया था। इस बात का डर था कि यह बात फैलने से उसकी बदनामी हो जाएगी।इसके बाद 11 मई की सुबह उसने आत्महत्या कर ली।
Satveer Choudhary 

