तीन दिन लू की चेतावनी, 44 जा सकता है पारा

तीन दिन लू की चेतावनी, 44 जा सकता है पारा

बीकानेर में अब लगातार हीटवेव और लू का दौर चलेगा। फिलहाल रविवार से शुरू हुई हीट वेव 31 मार्च तक चलेगी। इस बीच मौसम विभाग ने तीन दिन लू की चेतावनी दी है। रविवार को पारा 41 डिग्री सेल्सियस पार पहुंच गया। बीते एक सप्ताह से तापमान 40 डिग्री के नीचे था। अब दिन के साथ रात का पारा भी बढ़ेगा। रात में फिर से 25 डिग्री तक तापमान पहुंच सकता है जाे अभी 21 डिग्री के आसपास रह रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक हवा का रुख दक्षिण पश्चिम होने से हवा में तल्खी होने लगी है।