बानसूर की 46 पंचायतों में चलेगा हाई स्पीड इंटरनेट:हर घर को फाइबर इंटरनेट से जोड़ा जाएगा; 30 से ज्यादा कनेक्शन पर सरकार से मिलेगी छूट

बानसूर की 46 पंचायतों में चलेगा हाई स्पीड इंटरनेट:हर घर को फाइबर इंटरनेट से जोड़ा जाएगा; 30 से ज्यादा कनेक्शन पर सरकार से मिलेगी छूट

बानसूर ब्लॉक के भारत संचार नगर निगम लिमिटेड ग्राम कार्यालय पर भारत संचार निगम लिमिटेड उप महाप्रबंधक RC मीणा ने बानसूर ब्लॉक की सभी ग्राम पंचायतों को हाई स्पीड इंटरनेट सेवा से जोड़ने के लिए बानसूर ब्लॉक के बीएसएनल कार्यालय पर ओलएटी का उद्घाटन किया गया है।

उप प्रबंधक RC मीणा ने बताया कि बानसूर ब्लॉक की सभी 46 ग्राम पंचायतों को हाई स्पीड इंटरनेट सेवा से जोड़ा जाएगा। ब्लॉक को रोल मॉडल ब्लॉक के रूप में चुना गया है।

वहीं जागृति एंटरप्राइजेज के प्रबंधक लेखराज सैनी ने बताया कि बानसूर ब्लॉक के प्रत्येक गांव को हर घर फाइबर इंटरनेट योजना से जोड़ा जाएगा। जिसमें बानसूर ब्लॉक के बीएसएनल कार्यालय पर पहली ओलएटी का उद्घाटन किया गया है। बानसूर ब्लॉक की 6 ग्राम पंचायतों को इस सुविधा से जोड़ा जाएगा। जिसमें गिरूड़ी, होलावास, इंद्राणा, खोहरी, लेकड़ी आदि शामिल है। प्रत्येक ग्राम पंचायत में 5 कनेक्शन निशुल्क लगाए जाएंगे और इच्छुक ग्रामीण को फाइबर इंटरनेट की सुविधा दी जाएगी।

बीएसएनल हाई स्पीड इंटरनेट सेवा के माध्यम से अलवर जिले की ग्राम पंचायतों में रहने वाले ग्रामीण अब घर बैठे टीवी पर खेती-बाड़ी की जानकारी के साथ-साथ अन्य सुविधाओं का लाभ भी उठा पाएंगे और बच्चे भी ऑनलाइन शिक्षा प्राप्त करके आगे बढ़ सकेंगे। यदि ग्रामीण क्षेत्र के लोग बीएसएनल ओलएटी पर 30 या उससे ज्यादा कनेक्शन लेते है, तो उन्हें सरकार की ओर से सब्सिडी भी दी जाएगी। एक ओलएटी पर कम से कम 30 कनेक्शन लेना जरूरी होगा। इससे भी ज्यादा कनेक्शन लिए जा सकते है। ओलएटी से कनेक्शन लेने वाले ग्राहकों को मॉडेम खरीदने के लिए सब्सिडी दी जाएगी ।

कनेक्शन लेने के बाद टीवी, वीडियो कॉल, ओटीटी प्लेटफॉर्म की सुविधा मिलेगी। वाईफाई लगने से एक ही परिवार के 4 से 5 सदस्यों का इंटरनेट का खर्चा भी बचेगा। बीएसएनएल की ओर से प्रत्येक ग्राम पंचायत पर कनेक्शन सरकारी कार्यालय में दिए जाएंगे।

इस कार्यक्रम में डीजीएम RC मीणा, SDE मुकेश मेहरा जनरल इंजीनियर नितेश शर्मा, जागृति एंटरप्राइजेज प्रबंधक लेखराज सैनी, ओमप्रकाश, सुभाष चंद यादव, पूर्ण चंद यादव, रामसिंह कुम्हार, पूर्ण चंद सैनी उपस्थित रहे।