Holi 2023: होली पर बिटिया के भविष्य को दें नया रंग, इस स्कीम में करें 7 हजार निवेश, मिल सकते हैं 55.9 लाख
holi-2023-systemetic-investment-plan-know-mutual-fund-scheme-to-invest-for-higher-maturity-benefits
Holi 2023 Mutual Fund Investment For Girl Child: अगर आपके परिवार में बेटी ने जन्म लिया है। ऐसे में इस होली के अवसर पर आप अपनी बिटिया के भविष्य को एक नया रंग दे सकते हैं। आज हम आपको म्यूचुअल फंड स्कीम के बारे में बताने जा रहे हैं। बीते कुछ सालों में निवेश के इस क्षेत्र में लोगों का झुकाव काफी बढ़ा है। लोग बडे़ पैमाने पर यहां अपने पैसों को निवेश करना पसंद कर रहे हैं। म्यूचुअल फंड निवेश में बाजार जोखिमों का खतरा रहता है। हालांकि, निवेश के इस क्षेत्र से रिटर्न मिलने की संभावना भी काफी ज्यादा होती है। बीते सालों में कई म्यूचुअल फंड स्कीम्स ने शानदार रिटर्न देने का काम किया है। अगर आप अपनी बेटी के लिए एक उज्ज्वल भविष्य का सपना देख रहे हैं, तो आप होली के शुभ अवसर पर अपनी बेटी के नाम पर म्यूचुअल फंड में एसआईपी बनाकर निवेश शुरू कर सकते हैं।
इसके अलावा आपको इस बात की उम्मीद भी करनी होगी कि आपके निवेश पर हर साल 15 प्रतिशत का अनुमानित रिटर्न मिलता रहे। इस स्थिति में आप आसानी से 16 सालों के बाद मैच्योरिटी के समय 55.9 लाख रुपये का फंड इकट्ठा कर सकेंगे।
मैच्योरिटी के समय मिलने वाले इन पैसों का इस्तेमाल आप अपनी बेटी की उच्च शिक्षा के लिए कर सकते हैं। इसके अलावा आप इन पैसों से अपनी बेटी की अच्छे से शादी भी कर सकेंगे।
म्यूचुअल फंड में निवेश किया गया पैसा बाजार जोखिमों के अधीन आते हैं। इसमें निवेश करने से पहले विशेषज्ञों की सलाह जरूर लें। अगर आप बिना जानकारी के म्यूचुअल फंड में निवेश करते हैं। इस स्थिति में आपको एक बड़े घाटे का सामना करना पड़ सकता है। म्यूचुअल फंड में किए गए निवेश पर मिलने वाला रिटर्न बाजार के व्यवहार द्वारा तय होता है।
Naresh Chouhan 

