सोहा अली खान ने बेटी के साथ खेली होली:पति कुणाल खेमू भी आए नजर, इनाया के साथ की जमकर मस्ती
soha-ali-khan-kunal-khemu-holi-celebration-video
देशभर में धूम धाम से होली मनाई जा रही है। इसी बीच बॉलीवुड एक्ट्रेस सोहा अली खान ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर होली खेलते हुए एक वीडियो शेयर किया है, इस वीडियो में सोहा अपनी 5 साल की बेटी और पति कुणाल खेमू के साथ जमकर होली खेलती हुई नजर आ रही हैं। सोहा के इस वीडियो में कुणाल पिचकारी से रंग डाल रहे हैं और पूरी तरह रंग में भीगे नजर आ रहे हैं। वहीं एक्ट्रेस अपनी बेटी के साथ गुलाल खेलती हुई नजर आईं। वीडियो में कपल के अलावा उनके दोस्त भी दिखाई दे रहे हैं। कुल मिलकर इस वीडियो में सभी काफी एन्जॉय करते हुए दिखाई दिए।
सोहा अली खान का वर्कफ्रंट
सोहा अली खान के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह लम्बे समय से फिल्मों से दूर थी। लेकिन हाल ही में उन्होंने OTT से डेब्यू किया था। उन्हें वेब सीरीज 'हश हश' में देखा गया था। इसमें जूही चावला, कृतिका कामरा, करिश्मा तन्ना और शहाना गोस्वामी भी मुख्य भूमिका में नजर आई थीं। सोहा के अपकमिंग प्रोजेक्ट की बात करें तो वे छोरी 2 में दिखाई देंगी।
Naresh Chouhan 

