Honda New Bike: हीरो की होंडा से होगी टक्कर, स्प्लेंडर के मुकाबले में होंडा ला रही नई बाइक

honda-is-ready-to-launch-new-100-cc-bike-to-compete-with-hero-splender-in-india

Honda New Bike: हीरो की होंडा से होगी टक्कर, स्प्लेंडर के मुकाबले में होंडा ला रही नई बाइक
honda-is-ready-to-launch-new-100-cc-bike-to-compete-with-hero-splender-in-india

जापानी दो पहिया वाहन बनाने वाली कंपनी होंडा की ओर से जल्द ही नई बाइक को लॉन्च किया जाएगा। कंपनी की ओर से इसकी तैयारी की जा रही है। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि बाइक को कब लॉन्च किया जाएगा और किस कीमत पर बाइक को भारतीय बाजार में पेश किया जा सकता है।होंडा की ओर से कंफर्म किया गया है कि जल्द ही नई बाइक को भारतीय बाजार में लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने बताया है कि 15 मार्च को नई बाइक को लॉन्च किया जाएगा। जानकारी के मुताबिक कंपनी की ओर से बाइक को 100 सीसी सेगमेंट में पेश किया जाएगा। कंपनी की ओर से इस सेगमेंट में अभी किसी बाइक को ऑफर नहीं किया जाता। कंपनी 110 सीसी सेगमेंट में सीडी110 को ऑफर करती है।

होंडा की नई 100 सीसी बाइक से सीधे तौर पर हीरो की 100 सीसी बाइक स्प्लेंडर को चुनौती मिलेगी। इसके अलावा कंपनी की नई बाइक से हीरो की ही एचएफ डीलक्स, बजाज प्लैटिना 100 जैसी बाइक्स को चुनौती मिलेगी।

होंडा की ओर से अभी सिर्फ बाइक लॉन्च की तारीख की जानकारी दी गई है। उम्मीद जताई जा रही है कि बाइक में जो 100 सीसी का इंजन दिया जाएगा जिससे बाइक को आठ हॉर्स पावर और आठ न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलेगा। बाइक को एक लीटर पेट्रोल में करीब 60 से 70 किलोमीटर के बीच चलाया जा सकेगा। इसे चार गियर ट्रांसमिशन के साथ लाया जा सकता है। इसकी कीमत भी करीब 60 से 65 हजार रुपये के बीच हो सकती है।