सांसद किरोड़ी के साथ कूच करेंगे युवा कल:अलवर से भी सैंकड़ों युवा दौसा जाएंगे, वहां से जयपुर विधानसभा पहुंचेंगे

सांसद किरोड़ी के साथ कूच करेंगे युवा कल:अलवर से भी सैंकड़ों युवा दौसा जाएंगे, वहां से जयपुर विधानसभा पहुंचेंगे

राज्यसभा सांसद डॉ किरोड़ी लाल मीणा के नेतृत्व में मंगलवार को दौसा से जयपुर बेरोजगार आक्रोश यात्रा कूच करेगी। जिसमें अलवर जिले से बड़ी संख्या में युवा व बेरोजगार शामिल होंगे। जिसके लिए कई दिनों से युवा जनसंपर्क करने में लगे हैं।

जितेंद्र मीणा ने बताया कि दौसा कलेक्ट्रेट चौराहे से सांसद डॉ किरोड़ी लाल मीणाके साथ कई हजार युवा बेरोजगार जयपुर विधानसभा का घेराव करने के लिए कूच करेंगे। बार-बार पेपर लीक को लेकर युवाओं में आक्रोश है। कई भर्तियाें के पेपर लीक होने केकारण रद्द करने पड़े। कोरोना में हैल्थ वर्कर के रूप में काम करने वाले सीएचए को हटाने के बाद हजारों सीएचए में आक्रोश है। इसके अलावा पेपर लीक मामले की जांच सीबीआई से कराने सहित कई प्रमुख मांगों को लेकर दौसा से जयपुर कूच किया जाएगा।

ये मिल रहे युवाओं से

जितेंद्र मीणा ने बताया कि दौसा से जयपुर कूच बेरोजगार आक्रोश रैली मैं शामिल अलव से बड़ीसंख्या में युवा पहुंचेंगे। यहां जितेंद्र मीणा, बब्बू यादव , महावीर यादव व तरुण यादव लगातार युवाओं से सपर्क करने में लगे हुए हैं। उनका कहना है कि अलवर के युवा सुबह 8 बजे ही दौसा के लिए रवाना हो जाएंगे।